• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, SIR में 2.20 लाख कटे थे नाम, जुड़े सिर्फ 18 हजार

ग्वालियर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) अभियान के तहत 18,000 से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

By Varun SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:52:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:52:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, SIR में 2.20 लाख कटे थे नाम, जुड़े सिर्फ 18 हजार
ग्वालियर में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर जिले में 18 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े।
  2. 11 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे और आपत्तियां।
  3. 4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: एसआइआर यानि विशेष गहन पुनरीक्षण में ग्वालियर जिले से दो लाख 20 हजार के लगभग नाम कटे थे और अब एसएसआर यानि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में अभी तक 18 हजार से ज्यादा नाम जुड़ चुके हैं। एसएसआर-2027 का अभियान प्रचलन में है जिसमें अभी तक युवा जो नवीन मतदाता हैं एेसे 5895 नाम जुड़ चुके हैं।

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को ग्वालियर जिले के सभी 1936 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करना है।


11 दिसम्बर 2026 तक दावे व आपत्तियां

मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा 12 नवंबर से 11 दिसम्बर 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जायेंगीं। चार जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान की मौजूदगी में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी।

कलेक्टर की अपील

कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में भी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 प्रचलन में है। राजनैतिक दल अपने-अपने मतदाता एजेंट की बैठक लेकर प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करने के लिये कहें। साथ ही कोई कमी पाई जाने पर अपने दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, जिससे इनका निराकरण कर शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जाती हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

विशेष शिविरों का आयोजन

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार 21 नवम्बर, रविवार 22 नवम्बर, शनिवार पांच दिसम्बर एवं रविवार छह दिसम्बर 2026 को मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाए जायेंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक नए नाम जुड़वाने, नाम हटवाने एवं संशोधन संबंधी आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि नागरिकगण अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर आवेदन प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रियों के लिए अलर्ट! झांसी में काम के चलते ग्वालियर-बरौनी समेत कई 58 ट्रेनों के बदले रूट

पूर्व बड़ी विधानसभा यहीं सबसे ज्यादा अभी तक नए मतदाता

ग्वालियर जिले की विधानसभाओं में सबसे ज्यादा युवा मतदाता अभी तक की स्थिति में ग्वालियर पूर्व में ही बढ़े हैं इनकी संख्या 1290 है तो वहीं दूसरे नंबर पर भितरवार में 1113 नए मतदाता बढ़े हैं। अंतिम प्रकाशन 12 फरवरी की स्थति 16929 युवा मतदाता, फ्रीज तिथि 31 अक्टूबर की स्थिति में 22824 और इस बीच बढ़े 5895 नए मतदाता तो इस तरह 12 नवंबर के प्रारूप प्रकाशन तक कुल संख्या 10962 है।

एक मतदान केंद्र ग्वालियर विधानसभा में बढ़ा

  • ग्वालियर ग्रामीण- 305
  • ग्वालियर-344
  • पूर्व-383
  • दक्षिण-312
  • भितरवार-290
  • डबरा-302

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।