• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के किनारे धंसी सड़क, चार मकानों में आई दरारें; निगम-PWD के दावों में उलझा कारण

ग्वालियर के ढोली बुआ पुल क्षेत्र में सड़क अचानक धंसने से चौड़ी दरारें पड़ गईं और चार मकान प्रभावित हुए। निगम ने एलिवेटेड रोड की खोदाई को कारण बताया।

By Priyank SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 03:01:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 03:01:52 PM (IST)
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के किनारे धंसी सड़क, चार मकानों में आई दरारें; निगम-PWD के दावों में उलझा कारण
ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के किनारे धंसी सड़क। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ढोली बुआ पुल क्षेत्र में शनिवार रात सड़क अचानक दरकी।
  2. सड़क में लंबी और चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं।
  3. चार मकानों में भी दरारें आने की शिकायत मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ढोली बुआ के पुल क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के किनारे की सड़क अचानक ही शनिवार देर रात दरक गई। दरकने के कारण सड़क में चौड़ी दरारें आ गईं, साथ ही आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम के अधिकारियों के मुताबिक स्वर्ण रेखा में एलिवेटेड रोड की खोदाई के चलते ये घटना हुई है, जबकि पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों का कहना था कि मौके पर अभी कोई काम ही नहीं चल रहा है। देर रात तक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाले रखा, लेकिन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी।


घनी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क और घरों में दरारें

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 39 के अंतर्गत ढोली बुआ के पुल पर दतिया वाले मोहल्ले में अचानक ही शनिवार की रात को सड़क दरकने लगी और उसमें काफी बड़ी दरारें नजर आने लगीं। चूंकि ये क्षेत्र घनी आबादी वाला है और स्वर्ण रेखा से कुछ ही फीट पर लोगों ने घर बना लिए हैं। ऐसे में सड़क दरकने से घरों में भी दरारें नजर आने लगीं। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। देर रात क्षेत्रीय अधिकारी संजीव झा मौके पर पहुंचे।

एलिवेटेड रोड के लिए पिलर डालने का काम बताया जा रहा कारण

लोगों का आरोप था कि दो दिन पहले एलिवेटेड रोड के पिलर डालने के लिए स्वर्ण रेखा की दीवार के पास ग्राउंड बेस रैंप को तोड़ दिया गया था और इसके बाद क्षेत्र में सड़क की स्थिति प्रभावित हुई और शुक्रवार को सड़क फटने की शुरूआत हो गई थी, जो शनिवार की रात तक दरारें चौड़ी होने के पुन: बढ़ती दिखाई देने लगीं। देर शाम सड़क में लंबी दरारें आने के साथ ही चार मकान भी चटकने व दरारें आने का शिकार हो गए। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर कोई काम नहीं चल रहा था।

इनके मकानों में आई हैं दरारें

ढोली बुआ के पुल क्षेत्र में लीला शाक्य के आंगन, किचन व बाथरूम में दरारें आई हैं। इसके अलावा गणेश शाक्य के कमरे व किचन में, नारायण कन्नोजिया के आंगन व बाथरूम में तथा शालिनी ढेरे के घर की बाउंड्रीवाल में दरारें आने की शिकायत निगम के अधिकारियों से की गई हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर नगर निगम के 200 करोड़ ग्रीन बॉन्ड पर संकट, सालाना आय 185 करोड़; निवेशकों का पैसा लौटाना चुनौती

अधिकारियों ने ये कहा

ढोली बुआ का पुल पर सड़क व मकानों में दरार आने की शिकायत मिली थी। मौके पर लोगों ने बताया कि एलिवेटेड रोड की खोदाई के कारण सड़क धंसकने की स्थिति बनी है। संजीव झा, क्षेत्रीय अधिकारी नगर निगम

जिस क्षेत्र में खोदाई के कारण सड़क व मकान क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है, वहां हाल-फिलहाल कोई काम ही नहीं चल रहा था। फिर भी मैं मौके की स्थिति देखने के लिए पहुंच रहा हूं। जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग

यह भी पढ़ें- MP फर्जी पासपोर्ट कांड की STF जांच में बांग्लादेश के मठों से संदिग्ध कनेक्शन, 10 से ज्यादा खातों पर नजर