
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। शराब के ठेकों पर ही शराब नहीं अब कॉलोनियों व मोहल्लों पर भी गुपचुप बिक रही है। इससे यह भी स्पष्ट है कि अवैध शराब का नेटवर्क शहर में फैला हुआ है। एक किराने की दुकान पर वह सब मिल रहा है जो शराब के ठेके पर मिलता है। सोमवार को आबकारी विभाग की कार्रवाई में इसका खुलासा भी हुआ है।
अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर वृत्त आंतरिक क्षेत्र में घाटीगांव-मोहना क्षेत्र में,वृत्त डबरा के पिछोर क्षेत्र में तथा ग्वालियर शहर में अबैध मदिरा की सूचना पर मय आबकारी बल के दबिश दी।
दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब बरामद
ग्वालियर शहर के महावीर नगर क्षेत्र से शैलेन्द्र सिंह बघेल की दुकान से 107 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 पाव देशी मदिरा मसाला ,आईकोनिक वाइट के 22 अद्दी, ओल्डमॉक के दो अद्दी, ऐट पीएम के 12 अद्दी तथा बोल्ट बियर की 44 कैन ,कुल मात्रा 57.46 लीटर देशी एवं अंग्रेजी मदिरा बरामद की गयी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर पुलिस ने पकड़ी 'किसिंग कार', गाड़ी पर लड़की से बनवाए होठों के 3400 निशान
2500 किलो गुड़ लहान बरामद
मोहना कंजर डेरा से 5 प्लास्टिक की टांकियों में कुल 2500 किलो गुड़ लहान बरामद हुआ। डबरा के पिछोर क्षेत्र में गुंहार एवं एकारा उसर डेरा पर ज़मीन पर बने गड्डों से लगभग 2200 किलो गुड़ लहान बरामद हुआ। कुल चार केस दर्ज किए, आरोपी शैलेन्द्र सिंह बघेल पुत्र नरोत्तम बघेल के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत केस बनाया।
यह भी पढ़ें- जीवाजी यूनिवर्सिटी में बीए के नतीजों पर बवाल, 50 फीसदी छात्रों को मिली सप्लीमेंट्री, सैंकड़ों छात्र फेल