• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, आनंद स्वीट्स और रामावतार डेयरी समेत पांच जगह से लिए सैंपल

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच प्रतिष्ठानों से मिठाई, दूध, घी और तेल के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर दोषियों पर नियमानुस...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 01:48:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 01:48:49 PM (IST)
ग्वालियर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, आनंद स्वीट्स और रामावतार डेयरी समेत पांच जगह से लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में पांच प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण।
  2. मिठाई, दूध, दही, घी और सरसों तेल के नमूने लिए।
  3. सभी नमूने जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजे गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए हैं। इनमें मिठाई, दूध, दही, घी, नमकीन, सोनपपड़ी, शिशु आहार श्रेणी के उत्पाद और सरसों तेल शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने मुरार स्थित आनंद स्वीट्स, माल रोड से गुजिया का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने नाका चंद्रवदनी स्थित रामावतार डेयरी का निरीक्षण कर दूध, दही और घी के नमूने एकत्रित किए। वहीं, लखनलाल कोरी ने बहोड़ापुर के आनंद नगर स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी से हल्दीराम की सोनपपड़ी और नमकीन के नमूने लिए।


सरसों तेल और शिशु आहार उत्पाद भी जांच के दायरे में

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा ने ढोलीबुआ का पुल स्थित खंडेलवाल सेल्स एजेंसी से सिल्वर काइन ब्रांड के सीरियल उत्पादों के नमूने लिए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने मुरार की झांसी लूप रोड स्थित आर्यनगर के अशोक ट्रेडिंग कंपनी से स्वेश कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना एकत्रित किया।
  • खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल की खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में किसी खाद्य पदार्थ के निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP High Court ने परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, सरकार के फैसले पर कोर्ट की मुहर