• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पहले बिहार के बोधगया से बौद्ध मठों में पैठ बनाई, फिर फर्जी आधार कार्ड पर बनवा डाले बांग्लादेशी पासपोर्ट

ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में नया राजफाश हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 07:48:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 07:52:15 AM (IST)
पहले बिहार के बोधगया से बौद्ध मठों में पैठ बनाई, फिर फर्जी आधार कार्ड पर बनवा डाले बांग्लादेशी पासपोर्ट
बिहार के बोधगया से बनाई गई बौद्ध मठों में पैठ, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी पासपोर्ट का मामला
  2. बिहार के बोधगया से बनाई गई बौद्ध मठों में पैठ
  3. बंगाल और असम के रास्ते भारत में आए बांग्लादेशी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में नया राजफाश हुआ है। बंगाल और असम के रास्ते भारत में प्रवेश करने के बाद ये बांग्लादेशी बिहार के बोधगया स्थित मुख्य बौद्ध मठ पर पहुंचे थे।

सरगना असम के रास्ते भारत आया

यहां से ही देशभर के बौद्ध मठों के भंते के संपर्क में आए, फिर अलग-अलग जगह स्थित बौद्ध मठ में पहुंचे। जहां-जहां ये बांग्लादेशी रहे आधार कार्ड में पते अपडेट करवाए। पुलिस के अनुसार, इस पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क का सरगना रियाल चौधरी असम के रास्ते भारत आया।


इसके बाद बोधगया गया, वहां बौद्ध मठ में रुका। यहां का कनेक्शन बांग्लादेश के ढाका स्थित बौद्ध मठ से जुड़वाया गया। यहां के बाद वह मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंचा। बैतूल में उसने आमला स्थित बौद्ध मठ में संपर्क बनाया। यही से पूरा नेटवर्क ऑपरेट कराया।

यह भी पढ़ें- Gwalior: रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, 15 अक्टूबर को ललितपुर तक ही जाएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रहेंगी लेट

56 फर्जी पासपोर्ट बनाए गए

इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को भी बुलाया। अपने साथियों के पासपोर्ट जाली दस्तावेज से बनवा लिए। बता दें कि, मध्य प्रदेश में अब 56 बांग्लादेशियों द्वारा बौद्ध मठों के पते से पासपोर्ट बनवाने के मामले जांच के दायरे में हैं।

बौद्ध मठों के पते पर बनवाए पासपोर्ट

ग्वालियर के अलावा भोपाल और बालाघाट जिले के बौद्ध मठों के पते पर पासपोर्ट बनाए गए थे। मामले में इस नेटवर्क का सरगना रियाल चौधरी समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, जितने लोगों के पासपोर्ट बनवाए गए, वे दूसरे देशों में चले गए। महाराष्ट्र से भी इस नेटवर्क का कनेक्शन सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में तोड़े जाएंगे 316 मकान और दुकान, तहसीलदार ने जारी किए नोटिस, बड़े स्तर पर चलाया जाएगा अभियान