• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में तोड़े जाएंगे 316 मकान और दुकान, तहसीलदार ने जारी किए नोटिस, बड़े स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराने की क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 01:07:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 01:07:14 PM (IST)
ग्वालियर में तोड़े जाएंगे 316 मकान और दुकान, तहसीलदार ने जारी किए नोटिस, बड़े स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
316 मकान और दुकान होंगे ध्वस्त, नईदुनिया

HighLights

  1. एलिवेटेड रोड पर चलेगा अभियान
  2. 316 मकान और दुकान होंगे ध्वस्त
  3. तहसीलदार ने जारी किया नोटिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए फूलबाग से लेकर गिरवाई तक 21.50 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।

इसमें सरकारी और निजी भूमि पर बने 316 मकानों व दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोमवार को तहसीलदार लश्कर मनीष जैन ने तोड़फोड़ के नोटिस जारी कर दिए हैं, जो दो दिन के अंदर तामील कराए जाएंगे। नोटिस तामील होने के बाद बड़े स्तर पर अभियान चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।


15 अक्टूबर से काम में आएगी तेजी

अब वर्षा का सीजन लगभग समाप्ति पर है। ऐसे में दूसरे चरण के काम में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए 15 अक्टूबर से काम तेज करने की योजना बनाई गई है। प्राथमिक प्लान के मुताबिक एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत अब फूलबाग से लेकर गिरवाई तक 21.50 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण व 316 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे चरण में निजी जमीन पर 121 भू-स्वामी और शासकीय जमीन पर 195 लोगों के अतिक्रमण हैं। इसमें वीरपुर में 19 सरकारी और 28 निजी, गिरवाई में 20 सरकारी और छह निजी, कोटा लश्कर में 69 शासकीय और 25 निजी तथा शहर लश्कर में 87 शासकीय और 62 निजी संपत्तियों पर कार्रवाई की जानी है।

132 पीयरों पर होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

इन अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। इस योजना के अंतर्गत कुल 132 पीयरों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी, ताकि एंट्री और एक्जिट लूप तैयार हो सकें।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली दहशत

दूसरे चरण के अंतर्गत फूलबाग से गिरवाई की ओर जाते समय फूलबाग और तारागंज पर एंट्री लूप तैयार होंगे, जबकि एक्जिट लूप नदी गेट, जीवाजीगंज, हनुमान बांध और गिरवाई पर बनाए जाएंगे। इसी प्रकार गिरवाई से फूलबाग की तरफ आने पर गिरवाई, हनुमान बांध, तारागंज और जीवाजीगंज में एंट्री लूप बनाए जाएंगे।

इस दिशा में सिर्फ दो ही एक्जिट लूप बनाए जाएंगे। ये जनकगंज और फूलबाग पर तैयार होंगे। इसमें एक एक्जिट लूप को फूलबाग के एंट्री लूप से थोड़ी दूरी पर तैयार किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी से आए पत्र के बाद सोमवार को एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हमने 316 संपत्तियों को हटाने के नोटिस भी जारी कर दिए हैं, जो एक-दो दिन में तामील हो जाएंगे। मनीष जैन, तहसीलदार, लश्कर

यह भी पढ़ें- Gwalior: रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, 15 अक्टूबर को ललितपुर तक ही जाएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रहेंगी लेट