_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लिए जी का जंजाल बन गया। जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा विहार कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
छात्रा को कुछ समय पहले विकल्प शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। पीड़िता ने जब रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली, तो दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
होटल में की गई दरिंदगी
विकल्प शर्मा ने 6 जुलाई को पीड़िता को बातचीत के बहाने नई सड़क स्थित ''होटल शारदा'' बुलाया। यहां उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने फोटो-वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।
फिर उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसके साथ कई बार संबंध बनाये। पीड़िता गुमसुम रहने लगी। तब उसकी मां ने उससे बात की। उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। फिर मां के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।