• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

बालोद के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सप्ताह में 6 दिन चलेगी रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन; पहले दिन 5 बजकर 19 मिनट पर पहुंची स्टेशन

रावघाट से राजधानी रायपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बालोद जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिली है।

By RB news agencyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:06:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:36:13 PM (IST)
बालोद के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सप्ताह में 6 दिन चलेगी रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन; पहले दिन 5 बजकर 19 मिनट पर पहुंची स्टेशन
सप्ताह में 6 दिन होगा ट्रेन का संचालन, नईदुनिया

HighLights

  1. त्योहारी मौसम में यात्रियों को सौगात
  2. जिले के यात्री सीधे जा सकेंगे रायपुर
  3. सप्ताह में 6 दिन होगा ट्रेन का संचालन

नईदुनिया न्यूज, बालोद। रावघाट से राजधानी रायपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बालोद जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन का शुभारंभ किया।

आजादी के बाद रावघाट तक ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुभारंभ के दिन मेमू ट्रेन शाम 5:19 बजे बालोद रेलवे स्टेशन पहुंची।

यहां से छह यात्री तीन टिकट लेकर रायपुर और मड़ौदा के लिए रवाना हुए। ट्रेन की कमान महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ के हाथों में थी। उन्होंने रावघाट तक ट्रेन पहुंचाने और वहां से परिचालन करने के अनुभव को सपने के साकार होने जैसा बताया।


जहां लोगों ने ट्रेन नहीं देखी, वहां चलाने का मिला अवसर

महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा, "रावघाट तक ट्रेन पहुंची, जहां के लोगों ने आज तक ट्रेन नहीं देखी थी। मुझे वहां तक ट्रेन ले जाने और वहां से परिचालन शुरू करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है।

ऐसे क्षेत्र में ट्रेन चलाने का मौका मिलना, जहां पहले लोगों का आना-जाना भी मुश्किल था, अपने आप में बेहद खास अनुभव है।" उन्होंने इस अवसर के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और अपने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें यह अवसर दिया, जिसके लिए वह उनकी आभारी हैं।

यह भी पढ़ें- CG Weather Update: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, त्योहारी सीजन में साइक्लोन सर्कुलेशन ने बढ़ाई चिंता

राजधानी तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलना बड़ी उपलब्धि

प्रतिभा बंसोड़ ने कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, 'सबके साथ सबका विकास है।' यह सब देखकर उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा लग रहा है। रावघाट तक ट्रेन पहुंच गई है, तो जाहिर सी बात है कि यह सभी लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है।

अब सीधे राजधानी रायपुर के लिए ट्रेन की सुविधा मिल चुकी है। रावघाट-रायपुर मेमू ट्रेन के परिचालन से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

खासकर बालोद जिले के यात्रियों को राजधानी रायपुर तक रेल से यात्रा करने का एक और विकल्प मिलेगा। लंबे समय से बेहतर रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह शुरुआत राहत और खुशी लेकर आई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व पर दो नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रावघाट-रायपुर ट्रेन में पहले दिन 410 यात्रियों ने किया सफर