• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Gwalior: फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, सिमरिया टेकरी के बुद्ध विहार में डेरा डालते थे बांग्लादेशी, STF की रडार पर पूरा नेटवर्क

डबरा की सिमरिया टेकरी से करीब 15 किमी दूर ग्राम धई स्थित बुद्ध विहार में भी बाहरी लोगों का आना-जाना था।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 01:46:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 01:48:17 PM (IST)
Gwalior: फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, सिमरिया टेकरी के बुद्ध विहार में डेरा डालते थे बांग्लादेशी, STF की रडार पर पूरा नेटवर्क
फर्जी पासपोर्ट मामले में लगातार खुलासे, फाइल फोटो

HighLights

  1. फर्जी पासपोर्ट मामले में लगातार हो रहे खुलासे
  2. धई के बुद्ध विहार में बांग्लादेशियों का था डेरा
  3. बाहर के लोगों की समझ नहीं आती थी भाषा

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पूछताछ में संदिग्ध बांग्लादेशियों के ठिकाने को लेकर नई जानकारी सामने आई है। डबरा की सिमरिया टेकरी से करीब 15 किमी दूर ग्राम धई स्थित बुद्ध विहार में भी बाहरी लोगों का आना-जाना था।

आसपास के लोगों का कहना है कि बीते साल पहले यहां कुछ लोग बाहर से आते थे और उनकी भाषा बिल्कुल अलग थी। वह उसे समझ नहीं पाते थे। कुछ समय रुकने के बाद चले जाते थे। जब वह ग्रामीणों की नजरों में आए तो उन्होंने आना बंद कर दिया।


यह खुलासा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि डबरा के सिमरिया टेकरी बुद्ध विहार के पते पर 17 संदिग्ध बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट बनाए गए थे। एसटीएफ जांच में इनमें से कोई भी व्यक्ति डबरा का नहीं मिला। जांच टीम के अनुसार, वह सभी बांग्लादेशी हैं।

लैपटॉप से खुल रहे राज

गौरतलब है कि, भोपाल से गिरफ्तार पासपोर्ट एजेंट नसीम अख्तर को दो दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। उसके लैपटॉप से एसटीएफ को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में पता चला है कि सिमरिया टेकरी बुद्ध विहार के पते पर बने 17 फर्जी पासपोर्ट में से 5 पासपोर्ट नसीम ने भोपाल से बनवाए थे। बैतूल के भी 5 संदिग्ध पासपोर्ट बनवाने में उसकी भूमिका सामने आई है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कल लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर होने जा रही भर्ती; 34 कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार के अवसर

ऐसे में सबसे बड़ी बात यही है कि जिनके नाम पर पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं वह सभी बांग्लादेशी हैं। एसटीएफ को जांच में उनके माता-पिता, परिवार और रिश्तेदार में से किसी का रिकॉर्ड नहीं मिलता। हैरत करने वाली बात यह है कि वह पासपोर्ट बनवाने के बाद गायब हो गए।

जांच में डबरा का नहीं एक भी व्यक्ति

आगे जांच में सामने आया है कि पासपोर्ट आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर भी पासपोर्ट धारकों के नहीं हैं। इनमें रियाल चौधरी, नसीम अख्तर, जय चौधरी, पियान चौधरी सहित अन्य लोगों के मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए गए। जिन लोगों के नाम पर पासपोर्ट बने, वे वास्तव में कौन हैं और पासपोर्ट बनने के बाद कहां गए।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, रात के तापमान में गिरावट दर्ज, अगले तीन दिन में बारिश की संभावना

एसटीएफ ने कई राज्यों में डाला डेरा

एसटीएफ की टीमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और असम में इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही हैं।

जांच टीम की रडार पर पूरा नेटवर्क

मामले में जांच अब सिर्फ पासपोर्ट एजेंटों तक सीमित नहीं है। पासपोर्ट सेवा केंद्र के जिस अधिकारी से नसीम की सांठगांठ की बात सामने आई है, एसटीएफ उस तक पहुंच गई है। जल्द कार्रवाई हो सकती है। उससे पूछताछ के बाद नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, दिसबंर से मार्च तक यूजीसी नेट सहित होंगी 14 परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल