पति का भाभी से था अफेयर, पत्नी ने मोहल्ले में स्पीकर पर बजा दी रिकॉर्डिंग; बदनामी के बाद प्रेमिका ने खाया जहर
ग्वालियर में महिला ने बदनामी से आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पड़ोसी की पत्नी ने निजी बातचीत की रिकॉर्डिंग मोहल्ले में सुनाई...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 08:49:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 08:49:26 PM (IST)
ग्वालियर में प्रेमिका ने की आत्महत्या। (एआई जनरेटेड)HighLights
- महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग होने का आरोप था।
- पड़ोसी की पत्नी ने बातचीत की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक रूप से सुनाई।
- बदनामी के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक महिला ने बदनामी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। महिला जब घर में अकेली थी, तब उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह दिल दहला देने वाली है।
महिला का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग पड़ोसी की पत्नी ने म्यूजिक सिस्टम पर लगाकर आसपास रहने वाले लोगों को सुना दी। इससे महिला की बदनामी हो गई और उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
म्यूजिक सिस्टम पर रिकॉर्डिंग सुनाने से हुई बदनामी
- पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीझील स्थित कृष्णा नगर पहाड़ी पर रहने वाली 32 वर्षीय ममता यादव की शादी करीब 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। रामहेत यादव मजदूरी करता है। इन दिनों वह फल मंडी में काम कर रहा है।
- 17 अगस्त को रामहेत काम पर गया था। बच्चे भी स्कूल गए थे। इसी दौरान ममता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब रामहेत लौटकर आया तो ममता उल्टियां कर रही थी। पास ही में एक शीशी पड़ी थी। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जयारोग्य अस्पताल के आइसीयू में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को ममता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ममता ने पति व अन्य परिजनों को बताया था कि पड़ोसी सुरेंद्र यादव से उसकी बात होती थी। उसकी दोस्ती थी। इसकी रिकार्डिंग सुरेंद्र ने मोबाइल में कर ली थी। यह रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा ने सुन ली, जिस दिन उसने जहर खाया, उससे कुछ देर पहले ही रेखा ने यह रिकॉर्डिंग पूरे मोहल्ले को म्यूजिक सिस्टम पर लगाकर सुना दी। इससे ममता की बदनामी हुई। उसने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया। लाश रखकर पुरानी छावनी पर चक्काजाम
परिजन मृतका की लाश लेकर पुरानी छावनी पहुंच गए। पुरानी छावनी पर चक्काजाम कर दिया। स्वजनों का कहना था कि सुरेंद्रयादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, सुरेंद्र का भाई राजपाल यादव, देवर विनोद यादव और जूली यादव परेशान कर रहे थे। यह लोग ममता को ब्लैकमेल करते थे। यह रिकार्डिंग पहले की है। जिसे पूरे मोहल्ले को सुना दिया। पति का यह भी कहना है कि अब उसने सुरेंद्र से बात करना भी बंद कर दी थी।
पति का आरोप
कुछ समय पहले पत्नी बात करती थी। सुरेंद्र ने उसे फंसाया था। फिर इन लोगों ने मिलकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसकी रिकार्डिंग सुनाकर बदनाम कर दिया। इन लोगों ने उसकी इज्जत उछाली, जिसे वह सहन न कर सकी। इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। यह आडियो परिचितों को भी भेज दी थी। रामहेत यादव, महिला का पति
रिकॉर्डिंग वायरल करने का आरोप
महिला ने आत्महत्या की है। उसकी रिकॉर्डिंग सामने आई थी। पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने रिकॉर्डिंग सभी को सुना दी और वायरल कर दी। जांच की जा रही है। डॉ.संतोष यादव थाना प्रभारी, पुरानी छावनी