
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जयाआरोग्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 3904 मरीज पहुंचे। इनमें 2893 नए मरीज रहे, जबकि 1011 पुराने मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
नए मरीजों में 2148 ने 10 रुपये की पर्ची बनवाई, जबकि 745 मरीजों ने निशुल्क पर्ची के माध्यम से उपचार कराया। दो दिन के अवकाश के बाद पूरे समय ओपीडी खुली, इस कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे।
यहां कुल 754 मरीज आए, जिसमें 667 नए और 87 पुराने मरीज शामिल रहे। इसके बाद न्यूरोलाजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग में 379 मरीज, त्वचा रोग विभाग में 356, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 325 और आर्थोपेडिक्स विभाग में 306 मरीज पहुंचे।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में लंपी वायरस से मचा हड़कंप, अब तक 34 गायों की हो गई है मौत
बाल रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को 207 मरीज पहुंचे। इनमें 195 नए और 12 पुराने मरीज थे। ईएनटी में 189, सर्जरी में 179, मनोरोग विभाग में 134 और कार्डियोलाजी में 114 मरीजों ने परामर्श लिया।
फिजियोथैरेपी विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां कुल 229 मरीज पहुंचे, जिसमें 66 नए और 163 पुराने मरीज शामिल थे। नेत्र रोग विभाग में 114, डेंटल में 89 और चेस्ट टीबी विभाग में 132 मरीजों का उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में परंपरा और संस्कार की मिसाल पेश, 41 साल से एक छत के नीचे धड़क रहा है जैन परिवार का दिल...एक छत और एक रसोई