• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के जीवाजी क्लब में 2 घंटे चला हंगामा, सदस्यों के दबाव के आगे झुके पदाधिकारी, अब दिसंबर में होंगे चुनाव

ग्वालियर के जीवाजी क्लब की वार्षिक बैठक (AGM) में खर्चों के ब्योरे, राजनीतिकरण और चुनाव की तारीख को लेकर भारी हंगामा हुआ। सदस्यों के दबाव के बाद चुनाव...और पढ़ें

By Mahesh GuptaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 10:00:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 10:00:50 AM (IST)
ग्वालियर के जीवाजी क्लब में 2 घंटे चला हंगामा, सदस्यों के दबाव के आगे झुके पदाधिकारी, अब दिसंबर में होंगे चुनाव
ग्वालियर के जीवाजी क्लब में 2 घंटे चला हंगामा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जीवाजी क्लब की एजीएम में आयोजनों के खर्चों पर हंगामा।
  2. एक ही राजनीतिक दल को महत्व देने पर सदस्यों की नाराजगी।
  3. क्लब चुनाव की तारीख को लेकर सदस्यों के बीच भारी बहस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर : जीवाजी क्लब की रविवार को हुई एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में चुनाव की तारीख को लेकर जमकर हंगामा हुआ। करीब दो घंटे चली बैठक में सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के कामकाज पर सवाल उठाते हुए खर्चों का ब्योरा मांगा। आयोजनों में एक ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और क्लब सदस्यों की अनदेखी के आरोप भी लगाए गए।

माहौल उस समय और गरमा गया, जब चुनाव मार्च में कराने के प्रस्ताव के सामने सदस्यों ने 20 दिसंबर की तारीख पर जोर दिया। अंततः सदस्यों की राय के आधार पर 20 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व एजीएम में पदाधिकारियों ने दो वर्ष में किए गए डवलपमेंट के बारे में बताया। उसके बाद से ही विरोध के सुर फूटने लगे।


खर्चों का ब्योरा मांगने पर उठे सवाल

बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र सेठ और सचिव संजय वर्मा को सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ा। सदस्यों ने वर्षभर के आयोजनों और अन्य गतिविधियों पर हुए खर्च का हिसाब मांगा, लेकिन बैठक में इसका विस्तृत विवरण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। कुछ सदस्यों ने यह भी सवाल उठाया कि क्लब के कार्यक्रमों में एक ही राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता क्यों दी गई और अपने ही सदस्यों को अपेक्षित महत्व क्यों नहीं मिला।

मार्च बनाम 20 दिसंबर पर आमने-सामने आए सदस्य

  • एजीएम में सबसे ज्यादा विवाद चुनाव की तारीख को लेकर हुआ। सदस्यों का एक पक्ष दिसंबर में चुनाव कराने के पक्ष में था, जबकि वर्तमान कार्यकारिणी मार्च में चुनाव कराने की बात कह रही थी। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ने पर सदस्यों की राय जानने के लिए हाथ उठवाए गए।

  • इसमें अधिकांश सदस्य 20 दिसंबर को चुनाव कराने के समर्थन में नजर आए, जबकि मार्च के पक्ष में कुछ ही सदस्य दिखे। इसके बाद 20 दिसंबर को चुनाव कराने की तारीख तय की गई। बैठक में उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा और संयुक्त सचिव केतन अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
  • यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख