• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, RTI कार्यकर्ता ने लगाया आरोप, चार दिन से अस्पताल के फ्रीजर में रखा शव

श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने बड़ा आरोप लगाया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:30:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:33:29 AM (IST)
ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, RTI कार्यकर्ता ने लगाया आरोप, चार दिन से अस्पताल के फ्रीजर में रखा शव
कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा
  2. चीते के शव को फ्रीजर में रखने का आरोप
  3. जबलपुर से बुलाए गए वेटरनरी डॉक्टर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने बड़ा आरोप लगाया है।

इंटरनेट मीडिया पोस्ट में उन्होंने चीता का नाम नहीं लिखा लेकिन मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए लिखा है कि कूनो में अस्पताल के फ्रीजर में शव रखे हुए चार दिन हो गए, सच कब उजागर किया जाएगा, मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए।

नामीबिया से लाया गया था चीता

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया। ऐसे में पुष्टि नहीं की जा सकती। दावों के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए एल्टन (भारतीय नाम गौरव) नाम के चीते की मौत की चर्चा है। बताया गया कि वह किसी हादसे या संघर्ष में घायल हुआ था।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद

जबलपुर से बुलाए गए डॉक्टर

जबलपुर से वेटरनरी डॉक्टर भी बुलाए गए लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। अजय दुबे ने पहले भी निर्वा चीते के तीन माह से लापता होने और उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई थी, जिसके बाद प्रबंधन ने उसके चार दिन से लापता होने की जानकारी दी और लगभग 15 दिन लापता रहने के बाद वह सकुशल मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में भंडारा खाकर लौट रहे बच्चों ने खाया जहरीला फल, 15 बच्चे बीमार और 13 को अस्पताल में कराया गया भर्ती