Gwalior में पेट्रोल डालकर पति व बुजुर्ग ससुर को जलाने के आरोपी ने खाया जहर, हालत गंभीर
ग्वालियर के माधवगंज में पेट्रोल डालकर पति व बुजुर्ग ससुर को जलाने के आरोपित रजत बघेल ने जहर खा लिया। पुलिस अस्पताल से उसके डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 02:21:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 02:21:49 PM (IST)
आरोपी ने खाया जहर। (एआई जनरेटेड)HighLights
- माधवगंज में पेट्रोल डालकर पति व ससुर को जलाने का प्रयास।
- घटना के बाद जहर खाने से आरोपित रजत अस्पताल में भर्ती।
- 85 वर्षीय बुजुर्ग 10 और उनका बेटा 40 प्रतिशत तक झुलसे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर पति और बुजुर्ग ससुर को जलाने के आरोपित रजत बघेल के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का पुलिस इंतजार कर रही है। घटना के बाद आरोपित ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके चलते उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है।
बुजुर्ग 10 और बेटा 40 प्रतिशत झुलसा
माधवगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि आरोपित के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अभी उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। इधर, चिकित्सकों के अनुसार पेट्रोल से झुलसे 85 वर्षीय बुजुर्ग करीब 10 प्रतिशत और उनके बेटे लगभग 40 प्रतिशत झुलसे हैं। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
पंचायत के फैसले के बावजूद घर पहुंचा था आरोपित
- पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच हुई संयुक्त पंचायत में निर्णय लिया गया था कि रजत संबंधित महिला से बातचीत करने का प्रयास नहीं करेगा। इसके बावजूद वह उससे बात करने के लिए घर पहुंच गया। इस पर पति, ससुर और अन्य परिजनों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
- आरोप है कि रजत ने पति और बुजुर्ग ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और उन्हें जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर के हजार बिस्तर अस्पताल में लगातार दूसरे दिन पानी की किल्लत, दवा खाने के लिए भी बाहर से लाना पड़ा