ग्वालियर नगर निगम का सख्त एक्शन, बड़े संपत्तिकर बकायादारों से अब STF करेगी वसूली
नगर निगम में संपत्तिकर वसूली को लेकर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बड़े बकायादारों से एसटीएफ के जरिए वसूली कराने और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 04:06:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 04:06:31 PM (IST)
ग्वालियर नगर निगम का सख्त एक्शन। (फाइल फोटो)HighLights
- अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने संपत्तिकर वसूली की समीक्षा की।
- बड़े संपत्तिकर बकायादारों से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी वसूली।
- उपायुक्तों, भवन अधिकारियों व राजस्व निरीक्षकों से ली वार्डवार जानकारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने वसूली की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी उपायुक्तों, भवन अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी प्राप्त की तथा राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े संपत्तिकर बकायादारों से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) वसूली करेगी।
प्रभावी कार्ययोजना और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश
- अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संपत्तिकर वसूली सुनिश्चित करें तथा बकायादारों से कर वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।
- उन्होंने कहा कि संपत्तिकर वसूली में तेजी लाने के लिए भवन अधिकारियों का सहयोग लिया जाए तथा राजस्व निरीक्षक और भवन अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में उपायुक्त सुनील चौहान, उत्तम जखनिया, मुकेश बंसल, रजनीश गुप्ता सहित भवन अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।