
पहले किया जाएगा फिजिविलिटी सर्वे
Gwalior Narrow Gauge Train News:ग्वालियर. (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने बुधवार के नौरेगेज ट्रैक का निरीक्षण किया। 20 किमी दूरी तक नैरोगेज ट्रेन के चलाने की संभावना को देखा। इस ट्रैक पर सिटी ट्रेन के रूप में नैरोगेज ट्रेन चलाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए पहले फिजिबिलटी सर्वे किया जाएगा।
ग्वालियर से श्योपुर के बीच गैज परिवर्तन किया जा रहा है। कोविड-19 के दौरान इस ट्रेन को बंद कर दिया गया। दो साल से ट्रेन बंद है। ट्रेन चालू नहीं सकी है। यह ट्रेन ऐतिहासिक रही है। क्योंकि सिंधिया रियासत में शुरू की गई थी। पिछले दिनों ग्वालियर स्टेशन का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया था। भाजपा नेता सुधीर गुप्ता ने नैरोगेज को लेकर अपना ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा था, जिसमें ग्वालियर से घोसीपुरा होते हुए पुरानी छावनी तक नौरेगेज ट्रेन को संचालित किए जाने की मांग की। सिटी ट्रेन के रूप में इसे संचालित किया जा सकता है। महाप्रबंधक ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था। ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए डीआरएम निरीक्षण के लिए ग्वालियर आए। सुधीर गुप्ता के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया। नैरोगेज ट्रेन को चलाने की संभावना देखी। ज्ञात है कि ग्वालियर से मोतीझील तक 8 किमी तक नैरोगेज ट्रेन को हैरिटेज ट्रेन के तौर पर चलाने के लिए मार्च 2021 में सर्वे किया था। जिला प्रशासन को इस पर अमल करने के लिए सुझाव दिया था। केंद्रीय उड्डयन मंत्री भी सिटी ट्रेन के रूप में चलाने का सुझाव दे चुके हैं।
जौरासी की दरगाह पर उर्स मनाया, की चादर पोशी
जौरासी घाटी स्थित पुलिस चौकी के पास सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत शमशेर शाह बाबा का उर्स शरीफ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर चादर पोशी की एवं फातिहा के बाद लंगर बांटा गया। सुबह फजर की नमाज के बाद ग़ुस्ल व कुरान ख्वानी का आयोजन हुआ।