• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में नवरात्र में जमीनों की रजिस्ट्री के लिए बढ़ेगी भीड़, वैध प्रॉपर्टी देखकर ही लगाएं अपनी गाढ़ी कमाई

ग्वालियर में त्योहारी सीजन में प्लॉट खरीदने से पहले संपत्ति की जांच की सलाह दी गई है। 379 अवैध कॉलोनियां खसरे में दर्ज हैं, जिनका नामांतरण रोक दिया गय...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 11:56:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 11:56:12 AM (IST)
ग्वालियर में नवरात्र में जमीनों की रजिस्ट्री के लिए बढ़ेगी भीड़, वैध प्रॉपर्टी देखकर ही लगाएं अपनी गाढ़ी कमाई
ग्वालियर में नवरात्र में जमीनों की रजिस्ट्री के लिए भीड़ बढ़ेगी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में अवैध कॉलोनाइजर हुए काफी सक्रिय
  2. प्रॉपर्टी खरीदने से पहले करें वैधता की जांच
  3. 379 अवैध कॉलोनियों के नामांतरण पर रोक लगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: त्योहारी सीजन आते ही अवैध कॉलोनियो में प्लाटों को बेचने के लिए कॉलोनाइजर-प्रमोटर सक्रिय हो गए हैं। यही कारण है कि खरीदारों के लिए यह सीजन अपने घर का सपना देखने के साथ साथ सावधानी बरतने का भी है। प्लॉट, जमीन या फ्लैट जो भी खरीदने की तैयारी आपकी हो उससे पहले संपत्ति की जांच जरूर कर लें, क्योंकि वैध प्रापर्टी वाली कालोनी में ही बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ संपत्ति का नामांतरण हो सकेगा।

ग्वालियर में 300 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों के सर्वे नंबर खसरे के कालम नंबर 12 में दर्ज हैं, जिनके नामांतरण पर रोक है, इन्हीं सब झंझट से बचने के लिए वैध कॉलोनी में ही संपत्ति ली जाए, यह जरूरी है। प्रशासन ने भी यही अपील की है कि प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जांच लें, किसी के झांसे में न आएं। पंजीयन कार्यालय में सोमवार से रजिस्ट्री की संख्या बढ़ जाएगी क्योंकि नवरात्र के चलते रियल एस्टेट मार्केट सामान्य दिनों की तुलना में उठ जाता है।


379 अवैध कालोनी हो चुकीं है खसरे के 12 नंबर कालम में दर्ज

नगर निगम की सीमा में कुल 379 अवैध कॉलोनियों की जानकारी खसरे के कालम नंबर 12 में दर्ज कराए जाने की कार्रवाई सभी अनुविभागीय अधिकारी स्तर पर पूरी की जा चुकी है। नगर निगम ग्वालियर की ओर से यह जानकारी प्रशासन को भेजी गई थी। खसरे में इन अवैध कालोनियों के सर्वे नंबर दर्ज होने के बाद तहसीलदार स्तर पर नामांतरण नहीं हो रहे हैं इसके कारण अवैध कालोनियाे में भूखंड लेने वाले लोग बड़ी संख्या में परेशान भी हो रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया अवैध कॉलोनियों की बाढ़-सस्ते में प्लाट

इंटरनेट मीडिया पर अवैध कॉलोनियों की ब्राडिंग की जाती है, इसमें लाइव वीडियो में अच्छे स्थानों को दिखाकर झांसे में लेने का प्रयास किया जाता है। इसमें बताया जाता है कि सस्ते में प्लाट लेने का अंतिम मौका है और दस्तावेजों के नाम पर सब होना बताते हुए हाथ में कुछ नहीं दिया जाता है, क्योंकि इन अवैध कालोनी बसानें वालों के पास रेरा से लेकर आवश्यक अनुमतियां नहीं होती हैं।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी

पुरानी छावनी, मुरार, भिंड रोड, शनिश्चरा रोड, एबी रोड-गिरवाई क्षेत्र, गोल पहाड़िया के आगे, चिरवाई नाका के पास, शीतला माता मंदिर रोड के पास, देवास-ग्वालियर हाइवे

आज से रजिस्ट्री की बढ़ेगी भीड़: अभी 45 स्लाट,शाम को बढ़ेंगे

पंजीयन कार्यालय में नवरात्र के चलते लोगों की भीड़ रजिस्ट्री के लिए बढ़ेगी। वर्तमान में प्रति सब रजिस्ट्रार 45 स्लाट हैं जो सोमवार शाम बढ़ाकर 50 या 60 किए जा सकते हैं। अगर अधिक संख्या होती है तो मुख्यालय से अप्रूवल तत्काल ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कागजों तक सिमटी जीवाजी विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल, 6 साल से कैंपस में नहीं आई कोई कंपनी