Gwalior News: ग्वालियर से दिल्ली और जम्मू के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, जम्मू से आई फ्लाइट
Gwalior news: ग्वालियर की हवाई सेवा में बुधवार से जम्मू और दिल्ली भी जुड़ गए हैं। सोमवार को जम्मू से पहला विमान ग्वालियर आया। ...और पढ़ें
By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Wed, 20 Jan 2021 04:30:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Jan 2021 04:30:54 PM (IST)

- 50 मिनट में पहुंच सकेंगे दिल्ली और एक घंटे 50 मिनट में जम्मू
ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर की हवाई सेवा में बुधवार से जम्मू और दिल्ली भी जुड़ गए हैं। एक घंटे 50 मिनट में स्पाइस जेट का विमान आपको जम्मू पहुंचाएगा और 50 मिनट में दिल्ली। यह नियमित फ्लाइट दोनों शहरों के लिए रहेगी। इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ दिल्ली-ग्वालियर के लिए यात्रा करने वालों को मिलेगा। अभी तक ग्वालियर शहर से हवाई सेवा में जुड़े शहरांे में कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद शामिल थे, लेकिन अब कुल छह शहर हो गए हैं। एयरपोर्ट अथारिटी और स्पाइस जेट कंपनी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और यात्रियों की बुकिंग का रिस्पांस भी मिला है। बुधवार को जम्मू से गवालियर पहली फ्लाइट आई।
एयरपोर्ट डायरेक्टर नितिन कुमार ने बताया कि बुधवार से जम्मू और दिल्ली हवाई सेवा के जरिए ग्वालियर से जुड़ जाएंगे। इसके बाद मुंबई को भी हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी चल रही है। मुंबई के लिए बोइंग विमान चलाया जाएगा। दिल्ली और जम्मू के लिए स्पाइस जेट कंपनी 90 सीटर विमान चलाएगी और यात्रियों के लिए रोजाना यह फ्लाइट रहेगी। लाकडाउन से पहले भी जम्मू के लिए हवाई सेवा थी और हैदराबाद वाली फ्लाइट को चलाया जाता था। अब दिल्ली से आने वाली फ्लाइट ही यहां 20 मिनट हाल्ट कर जम्मू के लिए रवाना होगी। ग्वालियर से जम्मू के लिए शुरुआती किराया 3570 रुपये और दिल्ली के लिए करीब 2669 रुपये है।
यह है शेडयूल
कहां से कहां प्रस्थान समय आगमन समय
दिल्ली से ग्वालियर सुबह 8:10 बजे सुबह 9 बजे
ग्वालियर से जम्मू सुबह 9:20 बजे सुबह 11:10 बजे
जम्मू से ग्वालियर सुबह 11:30 बजे दोपहर 1:20 बजे
ग्वालियर से दिल्ली दोपहर 1:40 बजे दोपहर 2:40 बजे