• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती के बाद ले गए घुमाने... चलती कार में किया 14 वर्षीया छात्रा से दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो बनाकर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा

पुलिस के अनुसार छात्रा की आरोपित से इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उससे घूमने चलने की बात कही थी। मामला ग्‍वालियर के मोहना थाना के ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 06:56:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 07:01:45 AM (IST)
Gwalior News:  इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती के बाद ले गए घुमाने... चलती कार में किया 14 वर्षीया छात्रा से दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो बनाकर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा
दुष्‍कर्म के तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। - सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. घटना के चार दिन बाद छात्रा को बुलाया दोबारा।
  2. इसके बाद छात्रा ने आने से कर दिया था इनकार।
  3. तब आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मोहना बायपास पर 14 वर्षीय छात्रा से चलती कार में एक युवक ने दुष्कर्म किया गया। उसका दोस्त ड्राइविंग सीट के बगल में बैठकर मोबाइल से वीडियो रिकार्ड करता रहा। तीसरा आरोपित कार चलाता रहा। करीब एक घंटे तक कार के अंदर हैवानियत कर वीडियो बनाते रहे। छात्रा को धमकाया कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देंगे। छात्रा से चार दिन बाद दोबारा आने के लिए कहा, जब छात्रा ने इंकार कर दिया तो वीडियो बहुप्रसारित कर डाला।

तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में मोहना थाना पुलिस ने चीनौर के रहने वाले तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के अनुसार मोहना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा की इंस्टाग्राम पर एक साल पहले दोस्ती चीनौर के एक युवक से हुई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। युवक ने दोस्त से भी बात कराई। इसके बाद छात्रा उससे भी बात करने लगी।


naidunia_image

कहने में आ गई छात्रा

जून में दोनों अपने तीसरे दोस्त को लेकर फोर्ड फीगो कार से मोहना पहुंचे। यहां छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा इनके कहने पर आ गई, जब उसे कार से साथ घूमने चलने के लिए कहा तो छात्रा ने इंकार किया। युवक ने दोस्ती का हवाला दिया तो छात्रा विश्वास कर कार में पीछे बैठ गई। जिस दूसरे युवक से दोस्ती कराई थी, वह भी पीछे बैठा था।

शोर मचाने का प्रयास किया तो दबाया मुंह

तीसरा युवक कार चला रहा था। कार थोड़ी आगे बढ़ी तो पीछे बैठे युवक ने छात्रा से अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने रोका और शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबाया। कार की सीट पर धक्का देकर गिराया और दुष्कर्म किया। ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। छात्रा को कार के अंदर बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार से धक्का देकर उतारा।

इनकार किया तो मोबाइल पर डाल दिया वीड‍ियो

इसके बाद छात्रा घबरा गई, उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अब यह लोग दोबारा उसे बुलाने लगे। छात्रा ने इनकार किया तो उसके मोबाइल पर वीडियो डाला। छात्रा फिर भी मिलने नहीं गई तो उसके दोस्त, रिश्तेदारों के इंस्टाग्राम मैसेंजर, फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो डाल दिया।

छात्रों ने स्‍वजनों को बताई पूरी बात

छात्रा के स्वजन तक वीडियो पहुंच गया तब छात्रा ने रोते हुए अपना दर्द बताया। स्वजन थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। डिप्रेशन में पहुंची छात्रा, आत्महत्या करने की नौबत आ गई। छात्रा इस घटना के बाद डिप्रेशन में आ गई। वह कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। घर में भी गुमसुम रहने लगी थी। उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी डिलीट कर दी। आरोपितों का मोबाइल नंबर ब्लाॅक किया तो दूसरे नंबर से मैसेज, काल कर मिलने के लिए मजबूर करने लगे।

इनका कहना है

चलती कार में रेप की घटना हुई है। एक आरोपित ने वीडियो बनाया। यह लोग पीड़िता को दोबारा बुला रहे थे, जब उसने आने से इंकार कर दिया तो वीडियो बहुप्रसारित कर दिया। तीनों की तलाश चल रही है, जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

-रशीद खान, थाना प्रभारी, मोहना