• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के कई इलाकों में आज होगी बिजली कटौती, कई घंटों तक रहेगी बत्ती गुल

ग्वालियर में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को शहर के अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

By Anoop BhargavEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:50:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:56:09 AM (IST)
ग्वालियर के कई इलाकों में आज होगी बिजली कटौती, कई घंटों तक रहेगी बत्ती गुल
शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद, फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती
  2. मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई होगी प्रभावित
  3. दौलतगंज फीडर पर दो बजे तक सप्लाई बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को शहर के अलग-अलग फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग पूर्व के मिड टाउन, रेजिडेंसी और दर्पण कॉलोनी फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इससे मिड टाउन, गैलेक्सी, जड़ेरूआ रोड, सूखा की कोठी, पिंटो पार्क, सैनिक कॉलोनी, सूर्य विहार, नेहरू कॉलोनी, बनखंडेश्वर नगर, मधुवन कॉलोनी, मोहन नगर, बी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी, जीवाजी नगर, न्यू जीवाजी नगर, थाटीपुर चौराहा, मयूर नगर और मयूर मार्केट प्रभावित रहेंगे। माल रोड फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कटौती रहेगी।


गणेश कॉलोनी, सतपाल आजाद नगर, खुला संतर, नया संतर, बहारपंडित, नदी संतर, कोतवाली और कृष्णपुरी क्षेत्र प्रभावित होंगे। नगर संभाग उत्तर के घासमंडी, कोटेश्वर और फोर्ट फीडर पर सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Gwalior: अचलेश्वर न्यास चुनाव को लेकर कोर्ट ने दी मंजूरी, 11 अक्टूबर को ही होगा मतदान, 30 सितंबर को जारी होगी प्रत्याशी सूची

फोर्ट व्यू कॉलोनी, न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी, कोटेश्वर कॉलोनी, आऊखाना, कोटेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर, स्टोर एरिया, विनय नगर सेक्टर-4, इंद्रा कॉलोनी, किला, सिंधिया स्कूल, गुरुद्वारा तथा लाइट एंड साउंड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इन इलाकों में दो बजे तक सप्लाई बंद

नगर संभाग केंद्रीय के दौलतगंज और पाटनकर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान दौलतगंज, हुजरात कोतवाली, टोपी बाजार, बालाबाई का बाजार, माधौगंज, दहीमंडी, पाटनकर बाजार, पारख जी का बाड़ा, छप्परवाला पुल, जिंसी नाला और फौजदारी मोहल्ला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर की हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का मामला: 21 करोड़ से ज्यादा की चपत, अब तक आठ गिरफ्तारी; अपराधियों से रिकवरी हुई 'शून्य'