• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

नो एंट्री में ट्रक को प्रवेश कैसे मिला? शीतला मंदिर हादसे के लिए कांग्रेस विधायक ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

शीतला माता मंदिर हादसे पर विधायक सतीश सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने नो-एंट्री में ट्रक प्रवेश पर सवाल उठाते हु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 11:21:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 11:39:20 AM (IST)
नो एंट्री में ट्रक को प्रवेश कैसे मिला? शीतला मंदिर हादसे के लिए कांग्रेस विधायक ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस विधायक ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. मंदिर हादसे पर विधायक सतीश सिकरवार ने उठाए सवाल
  2. पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार
  3. नो-एंट्री जोन में ट्रक के प्रवेश पर मांगा जवाब

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर पूरे अंचल के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है।

सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना स्वाभाविक था। ऐसे में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी, लेकिन मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही की, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।


ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, पुलिस दे जवाब

विधायक ने सवाल उठाया कि जब सप्तमी के दिन दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक थी, तो ट्रक को प्रवेश की अनुमति कैसे मिल गई? उन्होंने कहा कि इस गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जवाब देना चाहिए। जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए।

मृतकों के परिजन को मिले 50-50 लाख रुपये का मुआवजा

डॉ. सिकरवार ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि को भी अपर्याप्त बताते हुए मृतकों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के लिए भी सहायता राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत; PM ने किया मुआवजे का एलान