• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर रोड पर बेकाबू ट्रक ने पैदल श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।

By Ajay RawatEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 06:47:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:09:22 AM (IST)
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट पर पलटा ट्रक। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर भीषण सड़क हादसा।
  2. बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह रौंदा।
  3. इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के चीनौर-नयागांव हाईवे स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक और वीभत्स हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहा धान से भरा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए ढलान पर पलट गया।

इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत और पचास से अधिक लोगों के ट्रक के नीचे दबने की खबर है। सुबह 4 बजे तक ट्रामा सेंटर पर एंबुलेंस से शव व घायलों को लाने का क्रम जारी रहा। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


अनियंत्रित ट्रक श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा

  • शनिवार-रविवार की रात करीब 1.40 बजे एक भारी ट्रक अत्यंत तेज गति से शीतला माता मंदिर रोड की तरफ से गुजर रहा था। रोड की ढलान पर चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित हुआ यह वाहन सड़क मार्ग पर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर कहर बनकर टूटा और उन्हें कुचलते हुए पलट गया।
  • घटना की अचानक हुई इस भीषणता से आसपास के लोग दहल उठे। सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश बघेल समेत शहर के कई थानों का पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
  • मौके से नीचे दबे लोगों से गंभीर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों की हालत को देखते हुए बिना एंबुलेंस के इंतजार कराए एक लोडिंग वाहन में डालकर तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर रवाना किया गया। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी कृणाल चौहान ने बताया कि मैं और मेरे साथी शीतला माता मंदिर पैदल जा रहे थे। अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और ट्रक जनता को रौंदता हुआ लोगों पर जा गिरा।

हादसे में 8 मृतकों को की हुई पहचान

सरला तोमर उम्र 50 साल, गौरव परिहार उम्र 18 साल, महेश शर्मा उम्र 45 साल, विमलेश 18 साल, देवेश बघेल 17 साल, प्रिंस उर्फ छोटू जाटव 16 साल, शौर्य शर्मा 15 साल की मौत हो गई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी था। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा करने और उसके नीचे फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतकों या घायलों की आधिकारिक पुष्टि अभी राहत कार्य पूरा होने के बाद ही किए जाने की बात कही जा रही है।

एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य करने वाली कंपनी की हाइड्रा आधी रात तक चलता रहा इंतजार

मौके पर एक हाइड्रा पहुंची लेकिन तकनीकी खराबी से बंद हो गई। इसके बाद एलिवेटेड रोड निर्माण करने वाली एजेंसी से हाइड्रा मांगी गई। खबर लिखे जाने तक दूसरी हाइड्रा मशीन नहीं पहुंच सकी थी।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

  • घटनास्थल पर इस भयानक हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और अन्य श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और नो-एंट्री के नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन ऐसे खतरे मंडराते रहते हैं।

    Gwalior, Madhya Pradesh: Twelve people were killed and 39 injured after a truck went out of control while descending a hill near the historic Sheetla Mata Temple, around 18 km from the district headquarters. The injured, including children, women and two police personnel, were taken to J.A. Hospital, where five are in critical condition.

    — IANS (@ians_india) October 17, 2026

    गुस्साई भीड़ ने तुरंत सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
  • प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और इस रूट पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर के अन्य थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को तुरंत मौके पर रवाना किया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और शांति व्यवस्था कायम की जा सके।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, दर्जनों घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

सप्तमी की विशेष मान्यता लगता है मेला

चीनौर रोड स्थित सातऊं गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र की सप्तमी की विशेष मान्यता है। ग्रामीण मानते हैं कि सप्तमी के दिन यहां दर्शन करने से संतान सुख और बच्चों की बीमारियों से मुक्ति मिलती है, इसलिए महिलाएं पूजा की थाली, नारियल और बासींड़े का प्रसाद लेकर पहुंचती हैं। ग्वालियर शहर के अलावा डबरा, चीनौर, भितरवार और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेले पर उमड़ी थी।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक: तीसरी लाइन के काम से राजधानी-शताब्दी समेत कई ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, ग्वालियर स्टेशन पर परेशान हुए यात्री