Gwalior में शीतला मंदिर पर मुख्य द्वार के बाहर अब नहीं लगेंगी दुकानें, ट्रक हादसे के बाद लिया फैसला
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे के बाद प्रबंधन मुख्य द्वार से दुकानें और धर्मशाला हटाएगा। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज घायलों और मृ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 07:49:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 07:49:08 AM (IST)
शीतला मंदिर के बाहर अब दुकानें नहीं लगेंगी। (नईदुनिया)HighLights
- शीतला माता मंदिर हादसे के बाद प्रबंधन ने लिया सबक।
- मुख्य द्वार के बाहर अब नहीं लगेंगी कोई अस्थायी दुकानें।
- सुरक्षित आवागमन के लिए सालों पुरानी धर्मशाला भी हटाई जाएगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शीतला माता मंदिर पर हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर ढ़लान से आता ट्रक 15 लोगों को रौंदता हुआ मंदिर के मुख्य द्वार से टकराकर रुक गया। यदि ट्रक रुकता नहीं तो और बड़ी जनहानि होती।
मुख्य द्वार के बाहर नहीं लगेंगी अस्थायी दुकानें
मंदिर प्रबंधन अब सबक लेते हुए आगामी नवरात्र में मुख्य द्वार के बाहर अस्थायी दुकानों को न लगने देने की योजना बना रहा है। दुकानें सिर्फ मंदिर के अंदर ही लग सकेंगी। साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार के सामने सालों पुरानी धर्मशाला को भी हटाया जाएगा। इसमें प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। मंदिर समिति ने मामले में एसआइटी से जांच कराने की भी मांग की है।
समन्वय के साथ हटेगी सालों पुरानी धर्मशाला
- शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर दोनों ओर गांव के ही लोग काफी संख्या में अनियोजित ढ़ंग से दुकान लगा लेते हैं। मंदिर परिसर में भी प्रसाद व अन्य सामग्री की दुकानें हैं। हर साल मेले में इन दुकानों को लेकर प्रक्रिया की जाती है।
- मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि आगे से मुख्य गेट के बाहर दुकानें न लगें हम इसकी योजना बना रहे हैं। सामने स्थित पुरानी धर्मशाला के आसपास भी काफी संख्या में फुटपाथी दुकानें लग जाते हैं यह भी सुरक्षित नहीं है। समन्वय के साथ धर्मशाला को हटाया जाएगा, जिससे श्रद्वालुओं का आवागमन और सुरक्षित हो सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज आएंगे ग्वालियर
- प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज नगर प्रवास पर आएंगे। प्रवास के दौकान शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों के स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनेंगे। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और उनके उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।
- प्रदेश अध्यक्ष सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस से आएंगे। वे जेएएच में घायलों से मुलाकात करने के बाद शाम पांच बजकर 40 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने दी।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय-सिंधिया में फिर जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य बोले- दिग्विजय को भूलने की आदत, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार