ग्वालियर में दशहरा पर आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगा श्रीरामलीला चल समारोह, अघोरी बाबा की टोली होगी खास
ग्वालियर में 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा चल समारोह निकलेगा। फूलबाग में 60 फीट और थाटीपुर में 55 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। समारोह में आकर्षक झांकियां शाम...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:02:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:02:57 AM (IST)
आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगा श्रीरामलीला चल समारोह। (एआई जनरेटेड)HighLights
- 20 अक्टूबर को ग्वालियर में निकलेगा दशहरा चल समारोह।
- फूलबाग में जलेगा 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला।
- थाटीपुर मैदान में 55 फीट के रावण का दहन।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विजय दशमी की तैयारियां शुरू हो गई है। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा परंपरागत रूप से दशहरा चल समारोह आकर्षण झांकियों व बैंड- बाजों के साथ निकला जायेगा।चल समारोह में झांकिया आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
चल समारोह विभिन्न मार्गों से फूलबाग स्थित श्रीरामलीला मैदान पहुंचेगा। जहां60 फीट ऊंचे रावण व 50-50 फीट के ऊंचे कुंभकरण व रावण के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।इसके साथ ही दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम व थाटीपुर मैदान में पुतलों का दहन होगा।
चल समारोह का मार्ग
संस्था के अध्यक्ष श्री राधेश्याम भाकर, स्वागताध्यक्ष मयंक गर्ग, श्री रामलीला संयोजक रमेश अग्रवाल सत्य प्रकाश मिश्रा, विजय गर्ग एवंराजकुमार गुप्ता ने बतायाचल समारोह 20 अक्टूबर को अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल होते हुए शिंदे की छावनी से फूलबाग मैदान पहुंचेगा, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
चल समारोह के मुख्य आकर्षण
- चल समारोह संयोजक श्री रामनारायण मिश्रा एवं संजय कट्ठल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र सबसे पहले श्री रामलीला चल समारोह का भव्य द्वार रहेगा।
- उसके पश्चात चार घोड़ों पर अलग-अलग स्वरूपों में पात्र, धमाल ढोल पार्टी, इत्र वर्षा, बाहुबली हनुमान, बाहुबली नृसिंह भगवान, विशाल नंदी एवं उस पर विराजमान भगवान शंकर-पार्वती, सुरसा - हनुमान जी झांकी, अघोरी बाबा की टोली, जो पूरे रास्ते अपने रंग में रंगी नजर आएगी, राम रथ, रावण रथ, शबरी झांकी, हनुमान जी एवं राम भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
- चल समारोह के अंत में भगवान का रथ रहेगा जो सबसे विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस झांकी में 150 लाइटें पूरे रास्ते रोशनी बिखेरेंगी एवं 150 बैंड वादकों की मधुर धुन लोगों को मंत्रमुग्ध करेगी।
थाटीपुर के दशहरा मैदान में होगा 55 फुट के रावण के पुतले का दहन।
- दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक समिति थाटीपुर द्वारा दशहरा को शाम साढ़े आठ बजे रावण,कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया जावेगा।इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फुट एवं कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 50 फुट रखी गई है समिति के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ( रामू ) ने बताया कि यह परंपरा 72 वर्षों से लगातार चली आ रही है l इसी के साथ-साथ भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन भी होगा।
उत्सव समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित एवं कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र सिंह सिकरवार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा अन्य विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित होंगे l कार्यक्रम की आवश्यक सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्णता की और हैं।समितिके उम्मेद सिंह , पार्षद नागेंद्र राणा , लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव ,गुड्डू तोमर , प्रभुनाथ मिश्रा शैलू सेंगर आदि उपस्थित रहेl विजय दशमी के अवसर पर क्षत्रिय निकालेंगे श्रीराम की शोभायात्रा
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कि तत्वावधान 20 अक्टूबर विजय दशमी के अक्सर पर शमी-शस्त्र पूजन, का आयोजन प्रताप पार्क, शताब्दीपुरम, कुंज विहार,फेज-दो पर किया जायेगा मुख्य अतिथि के रूप मे विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.राजेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहेंगे।
- क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने बताया विजय दशमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूम धाम से चल समारोह के रूप मे निकलेगी चल समारोह को सुबह 12 बजे ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर किलागेट बादलगढ से हरी झण्डी दिखाकर आरंभ करेंगे ।
यह भी पढ़ें- अब सिर्फ एक घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर से आगरा, 4613 करोड़ से बन रहे सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे ने पकड़ी रफ्तार