पहले बेरहमी से पीटा, फिर नदी में डुबोकर मार डाला, लिव-इन विवाद में चार आरोपियों पर हत्या की FIR
ग्वालियर के सिरोल में दिनेश इंदौरिया की अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई कर मुरार नदी में डुबोकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या का मामला द...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 08:35:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 08:35:32 AM (IST)
युवक को मुरार नदी में डुबाकर मारा। (फाइल फोटो)HighLights
- लिव-इन विवाद में युवक की निर्मम हत्या।
- अपहरण कर नदी में डुबोकर मार डाला।
- चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिरोल इलाके में दिनेश इंदौरिया की बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे मुरार नदी में डुबाकर मारा गया था। उसका सिर पकड़कर पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी सांस थम गई। इसके बाद आरोपी शव छोड़कर भाग निकले।
इस मामले में सिरोल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चार आरोपीों पर हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सूरज जाटव, गौरव, जीतू जाटव, कोमल लक्षकार को आरोपी बनाया है। दो आरोपी पकड़े भी गए हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर था विवाद
- मृतक के भाई विकास उर्फ बिक्कू इंदौरिया से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज जाटव की पत्नी मनीषा, सूरज को छोड़कर मृतक दिनेश इंदोरिया के बड़े भाई विकास उर्फ बिक्कू के साथ रहने चली गई थी। दोनों वर्तमान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
- इसी बात से नाराज होकर आरोपी सूरज जाटव और उसका भाई गौरव जाटव, विकास और उसके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। आरोपी अक्सर फोन पर विकास और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिया करते थे।
अपहरण के बाद नदी में डुबाकर की हत्या
- जान बचाने के लिए दिनेश जब मौके से हरदौल गार्डन की तरफ भागा, तब आरोपी सूरज, गौरव और उनके एक साथी जीतू जाटव ने उसका पीछा किया। आरोपियोंों ने दिनेश को पकड़ा और जबरदस्ती जीतू की मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। इसके बाद आरोपीों ने अपने एक अन्य साथी कोमल लक्षकार को भी मोटरसाइकिल लेकर बुला लिया।