• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में दीपावली से पहले तत्काल टिकट की दलाली पकड़ी, 2 आरोपियों से 43 हजार के टिकट बरामद

ग्वालियर आरपीएफ ने तत्काल टिकट की दलाली के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से 43,703 रुपये के 22 ई-टिकट, नकदी और मोबाइल बरामद हुए।

By Vikram Singh TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 08:15:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 08:15:00 AM (IST)
ग्वालियर में दीपावली से पहले तत्काल टिकट की दलाली पकड़ी, 2 आरोपियों से 43 हजार के टिकट बरामद
दीपावली से पहले तत्काल टिकट की दलाली पकड़ी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर आरपीएफ ने तत्काल टिकट दलाली में दो गिरफ्तार किए।
  2. आरोपितों से 43,703 रुपये के कुल 22 टिकट मिले।
  3. चार भविष्य और 18 पुराने ई-टिकट बरामद हुए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग के बीच तत्काल टिकट की दलाली का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ग्वालियर आरक्षण केंद्र की तत्काल टिकट खिड़की पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से भविष्य की यात्रा के चार आरक्षित ई-टिकट और बीते दिनों की यात्रा के 18 ई-टिकट मिले हैं। इन सभी टिकटों की कुल कीमत 43,703.65 रुपये है। इसके अलावा 4300 रुपये नकद और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।


आरक्षण केंद्र की तत्काल खिड़की पर पहुंचे थे आरोपित

  • आरपीएफ के अनुसार, बीते रोज सुबह करीब 11 बजे ग्वालियर आरक्षण केंद्र की तत्काल टिकट खिड़की पर सोनेष रावत (19), निवासी ग्राम दिहायला, तहसील नरवर, शिवपुरी और देवेन्द्र सिंह चौकोटिया (29), निवासी महलगांव पहुंचे थे। दोनों के पास चार यात्रियों के लिए दो अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12628 में ग्वालियर से बेंगलुरु तक यात्रा के तत्काल आरक्षण का भरा हुआ आवेदन मिला।
  • जांच के दौरान आरोपितों के पास भविष्य की यात्राओं के चार टिकट मिले, जिनकी कीमत 9464.35 रुपये है। इनमें दिल्ली-जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली और ग्वालियर-बेंगलुरु की यात्रा के टिकट शामिल हैं। इसके अलावा 18 पुराने आरक्षित ई-टिकट भी बरामद हुए, जिनकी कीमत 34,239.30 रुपये बताई गई है।

प्रति टिकट 1000 से 1200 रुपये लेते थे अतिरिक्त

जांच में सामने आया कि आरोपित व्यक्तिगत आईआरसीटीसी उपयोगकर्ता पहचान के जरिए ऑनलाइन आरक्षित ई-टिकट बुक करते थे। इसके बाद यात्रियों और ग्राहकों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर प्रति टिकट 1000 से 1200 रुपये अतिरिक्त वसूलते थे। आरपीएफ ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- बिलौआ खनन मामला: सुबह जनसुनवाई में अधिकारियों पर गाड़ियां छोड़ने का आरोप, रात होते ही शिकायतकर्ता समेत 6 लोगों पर FIR