• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में हॉर्न बजाने की खौफनाक सजा, सड़क पर दबंगों ने युवक की कार के उड़ाए परखच्चे

ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में हॉर्न बजाने पर इलेक्ट्रिक कार सवार बदमाशों ने संकेत दुबे की कार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:20:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:20:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में हॉर्न बजाने की खौफनाक सजा, सड़क पर दबंगों ने युवक की कार के उड़ाए परखच्चे
ग्वालियर में हॉर्न बजाने की खौफनाक सजा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में लहराती कार को हॉर्न बजाना युवक को पड़ा भारी।
  2. हॉर्न बजाने पर बदमाश रोहित यादव ने किया भारी विवाद।
  3. इलेक्ट्रिक कार सवारों ने युवक की कार में की तोड़फोड़।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर के झांसी रोड इलाके में बीच सड़क पर लहराती हुई कार को साइड देने के लिए हार्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। कार सवार बदमाशों ने हार्न बजाने पर ही कार की तोड़फोड़ कर दी। कार के चारों कांच, साइड ग्लास और हेडलाइट तोड़ दी। बोनट भी तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

हार्न बजाया और रास्ते से हटने के लिए कहा, तो कर दी तोड़फोड़

  • हास्पिटल रोड स्थित नाट्य कला मंदिर के पास रहने वाले वर्षीय संकेत दुबे पुत्र हेमंत दुबे अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 07 सीडी 3060 से रंगमहल के सामने स्थित इन्फोसिस हास्पिटल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बंधन वाटिका के सामने पहुंचे तो सामने से इलेक्ट्रिक कार एमपी 07 एच 9779 बिना नंबर प्लेट के बीच सड़क पर लहराते हुए चल रही थी।

  • संकेत दुबे ने हार्न बजाया और रास्ते से हटने के लिए कहा। टोकने पर कार सवार नाराज हो गए। संकेत आगे की तरफ निकल गए तो यह लोग पीछे लग गए। चेतकपुरी गेट के सामने पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी संकेत की कार के आगे लगा दी। कार से रोहित यादव निवासी मुरार उतरा। उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान कार की दूसरी तरफ से एक अन्य व्यक्ति डंडा लेकर उतरा और संकेत की कार पर हमला कर दिया। उसने चारों तरफ के कांच, साइड ग्लास और आगे की दाहिनी हेडलाइट तोड़ दी। बोनट पिचक गया और बंपर भी टूट गया।
  • धमकी दी- हमारी गाड़ी को हार्न देना मतलब मौत को बुलाना है

    आरोपित जाते समय धमकी देते हुए बोले कि उनकी गाड़ी को हार्न देना मौत को बुलावा देने जैसा है। जाते-जाते उसकी मारपीट भी की। इसके बाद यह लोग यहां से भाग निकले। फिर संकेत थाने पहुंचा और स्वजन को भी बुला लिया। यहां एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद ग्वालियर की सड़कों पर 800 टन कचरा, अवकाश पर रहे सफाई कर्मचारी

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।