
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: बिजली कंपनी द्वारा शहर में विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते आठ अक्टूबर गुरुवार को अलग-अलग फीडरों से जुड़े शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सबसे अधिक चार घंटे की कटौती जनकगंज, महादजी नगर और अल्कापुरी क्षेत्र में होगी।
नगर संभाग केंद्रीय के जनकगंज और महादजी नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान चावड़ी बाजार, खासगी बाजार, बंजारा साहब का नाला, छत्री मंडी, खंडेलवाल धर्मशाला, भूरे बाबा की बस्ती, जनकगंज, फ्रूट मंडी, कदम साहब का बाड़ा और महादजी नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
नगर संभाग उत्तर के एसबीआइ तानसेन फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे तानसेन नगर, न्यू साकेत नगर, अशोक बिहार कालोनी, तानसेन रोड और एसबीआइ चौराहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। हथियापौर और जगनापुरा फीडर पर सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कल्ला बाबा की दरगाह, दादा बाड़ी, मेवाती मोहल्ला, हथियापौर, गोविंदपुर, जगनापुरा, मछली मंडी और लधेड़ी डांगर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
नगर संभाग पूर्व के अल्कापुरी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान अल्कापुरी, मेट्रो टावर और वर्धमान टावर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। नगर संभाग दक्षिण के लाला का बाजार फीडर पर भी बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे लाला का बाजार, बंजारा साहब का नाला, कुम्हारों का मोहल्ला, अशोक स्तंभ, संभाजी कालोनी और आंग्रे कालोनी आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
यह भी पढ़ें- ADPO के 10% प्रमोशन कोटे पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, DPC परिणाम सीलबंद रखने के निर्देश