• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यातायात नियम तोड़ने में ग्वालियर नंबर-1, हादसे नहीं हो रहे कम ; 300 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त

मध्यप्रदेश सड़क हादसों में देश में दूसरे नंबर पर और हादसों से मौतों में चौथे नंबर पर है। यही वजह है कि डीजीपी कैलाश मकवाना ने 8 से 22 सितंबर तक विशेष ...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 12:19:21 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 12:19:21 AM (IST)
यातायात नियम तोड़ने में ग्वालियर नंबर-1, हादसे नहीं हो रहे कम ; 300 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त
यातायात नियम तोड़ने में ग्वालियर नंबर-1

HighLights

  1. ग्वालियर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में पहले स्थान पर है
  2. शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश सड़क हादसों में देश में दूसरे नंबर पर और हादसों से मौतों में चौथे नंबर पर है। यही वजह है कि डीजीपी कैलाश मकवाना ने 8 से 22 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय ने 8 से 18 सितंबर तक की गई कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें ग्वालियर ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की है, जबकि छतरपुर में सबसे कम चालान काटे गए।

यह हैं टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा चालान हुए

ग्वालियर – 6255 चालान – ₹24,66,200 जुर्माना

जबलपुर – 6047 चालान – ₹20,73,900 जुर्माना

शिवपुरी – 3733 चालान – ₹14,56,200 जुर्माना

भोपाल – 3630 चालान – ₹13,35,500 जुर्माना

इंदौर – 3587 चालान – ₹13,44,600 जुर्माना

सबसे कम कार्रवाई वाले शहर

छतरपुर – 185 चालान – ₹67,500 जुर्माना

झाबुआ – 303 चालान – ₹1,07,800 जुर्माना

मैहर – 397 चालान – ₹3,27,600 जुर्माना

धार– 511 चालान – ₹1,93,400 जुर्माना

मऊगंज– 585 चालान – ₹2,05,700 जुर्माना

कार्रवाई के बाद भी हादसे नहीं थम रहे

ग्वालियर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में पहले स्थान पर है। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है और रोजाना चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद हादसे रुक नहीं रहे। हेलमेट न लगाने वाले दोपहिया चालक, तेज रफ्तार वाहन और शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले नियम तोड़ने से नहीं चूक रहे। वजह है इन पर सख्त कार्रवाई का अभाव।


हादसों से सबक- अब ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त

लगातार हो रहे हादसों से पुलिस ने अब सख्त रवैया अपनाया है। ऐसे करीब 300 वाहन चालक चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने हादसे किए हैं। इनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसमें एसएएफ का एएसआई परमाल सिंह भदौरिया भी शामिल है, जिसने सिटी सेंटर में आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी थी। उसका डीएल निरस्त कराने के लिए प्रतिवेदन आरटीओ को भेज दिया गया है। आगामी दिनों में अन्य चालकों के डीएल भी निरस्त होंगे।

स्कूल और कॉलेज में यातायात पाठशाला

शनिवार से स्कूलों और कॉलेजों में यातायात पाठशाला की शुरुआत हुई। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में सूबेदार अभिषेक रघुवंशी और आयुष मिश्रा ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें पालन के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी धर्मवीर सिंह, ने कहा कि “यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ग्वालियर रैंकिंग में पहले नंबर पर है। अब हादसे करने वाले करीब 300 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराए जा रहे हैं। इनके हथियार लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें- रोटी न देना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने फावडे़ से किया हमला... अस्पताल में मौत