• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बेलगाम अपराध को रोकने के लिए 7 TI बदले, मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल लाइन हाजिर

ग्वालियर पुलिस ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सात थाना प्रभारियों का तबादला किया। मुरार टीआई मैना पटेल को लाइन भेजा गया, जबकि गोविंद बगोली को जिम्मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 11:18:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 11:18:47 AM (IST)
ग्वालियर में बेलगाम अपराध को रोकने के लिए 7 TI बदले, मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल लाइन हाजिर
ग्वालियर में बेलगाम अपराध को रोकने के लिए तबादले हुए। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में सात थाना प्रभारियों का एकसाथ तबादला किया गया।
  2. मुरार टीआई मैना पटेल को रक्षित केंद्र भेजा गया।
  3. गोविंद बगोली को मुरार थाने की कमान सौंपी गई।

डिजिटल डेस्क। ग्वालियर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस महकमे ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में बेलगाम हो रहे अपराधियों पर नकेल कसने के मकसद से एक साथ सात थाना प्रभारियों (टीआई) के तबादले कर दिए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई में सबसे बड़ी गाज मुरार थाने की प्रभारी मैना पटेल पर गिरी है, जिन्हें सीधा लाइन हाजिर कर दिया है।

मुरार में बेलगाम थे अपराधी

  • मुरार इलाके में बीते कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार चढ़ रहा था। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि पुलिस का खौफ मानो खत्म सा हो गया था। लंबे समय से मैना पटेल को हटाने की सुगबुगाहट चल रही थी, लेकिन हाल ही में हुए एक गोलीबारी के मामले ने आग में घी का काम किया।

  • इस घटना में एक पक्ष ने पुलिस के ही सिपाही संजय गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सिपाही को तो हटा दिया गया, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। आखिरकार, लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए आला अधिकारियों ने मैना पटेल को थाने से हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया।
  • बगोली को मुरार की कमान

    मैना पटेल की विदाई के बाद अब मुरार थाने की अहम जिम्मेदारी सिरोल के थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गोविंद बगोली को सौंपी गई है। इसके अलावा छह अन्य थानों की व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं:

    दो नए चेहरों को मिली थानों की कमान: पुलिस लाइन या अन्य जगह से आए दो नए निरीक्षकों को थानों का प्रभार मिला है। इनमें प्रवीण शर्मा को जनकगंज थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दीपेंद्र सिंह कुशवाह को भितरवार थाने की कमान सौंपी गई है।

    इनका हुआ तबादला: जनकगंज के पूर्व टीआई अतुल सोलंकी को अब कंपू थाने का जिम्मा दिया गया है। वहीं, आरोन के थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय को वहां से हटाकर बेहट थाने भेज दिया गया है।

    सब-इंस्पेक्टर को मिला थाने का प्रभार: भितरवार में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक (एसआई) बलवीर मावई पर भरोसा जताते हुए उन्हें आरोन थाने का प्रभारी बनाया गया है।

    सिरोल थाना रह गया टीआई विहीन

    इस पूरे फेरबदल में एक दिलचस्प बात यह रही कि गोविंद बगोली को सिरोल से मुरार तो भेज दिया गया, लेकिन सिरोल थाने में फिलहाल किसी पूर्णकालिक निरीक्षक (टीआई) की तैनाती नहीं की गई है। अभी के लिए सिरोल थाने का कामकाज वहां के एसआई कमल किशोर यादव के भरोसे छोड़ दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 10 दिन का ट्रैफिक महाअभियान शुरू, पहले दिन 343 चालान; 50 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की सिफारिश