• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में उदयपुर इंटरसिटी का इंजन हुआ फेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

खजुराहो से चलकर उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर फेल हो गया।

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 08:52:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 08:52:15 AM (IST)
ग्वालियर में उदयपुर इंटरसिटी का इंजन हुआ फेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, फाइल फोटो

HighLights

  1. खजुराहो से उदयपुर जा रही थी ट्रेन
  2. झांसी में फेल हुआ ट्रेन का इंजन
  3. यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। खजुराहो से चलकर उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर फेल हो गया। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इंजन फेल होने के कारण ट्रेन लगभग 45 मिनट तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही, जिसके कारण स्लीपर और जनरल के साथ ही एसी कोच में बैठे यात्रियों का हाल-बेहाल हो गया।

इंजन फेल होने ट्रेन के पंखे और एसी सिस्टम निष्क्रिय हो गए, जिसके चलते गर्मी और उमस में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में अवैध बसाहट के लिए सरकारी जमीन की प्लाटिंग! नाले पर कब्जा कर प्लाटों की बुकिंग, इंफ्रा खड़ा करने का प्रयास

जब तकनीकी स्टाफ ने चेक किया, तो पता चला कि ब्रेक पाइप ब्लास्ट और एंगल काक टूटने के कारण इंजन में दिक्कत हुई है। इसके बाद इंजन की मरम्मत कर ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में लंपी वायरस से मचा हड़कंप, मृतक गौवंश की संख्या पहुंची 34, प्रशासन ने 24 घंटे चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी