ग्वालियर में अवैध बसाहट के लिए सरकारी जमीन की प्लाटिंग! नाले पर कब्जा कर प्लाटों की बुकिंग, इंफ्रा खड़ा करने का प्रयास
अवैध ढंग से जमीनों में गड़बड़ और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर चर्चित रहने वाले ग्वालियर जिले में अब हाईवे के किनारे प्राकृतिक नाले को ही दबाया जा रह...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 11:46:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 11:58:54 AM (IST)
ग्वालियर में अवैध बसाहट के लिए रोका गया नाले का पानी, नईदुनियाHighLights
- ग्वालियर में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग
- नाले का बहाव रोककर प्लाटों की बुकिंग
- नाले के दोनों ओर की जा रही बसाहट
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अवैध ढंग से जमीनों में गड़बड़ और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर चर्चित रहने वाले ग्वालियर जिले में अब हाईवे के किनारे प्राकृतिक नाले को ही दबाया जा रहा है। यह नाला बड़े रूप में था जो अब सिमट गया है।
इसके पीछे कारण यह कि नाले के बहाव को ही मोड़ दिया गया और छोटे नाले जैसी स्थिति बना दी गई है। झांसी रोड स्थित ललियापुरा बस्ती पर हाईवे पर जो पुल बना हुआ है उसके नीचे यह हाल है। यहां अवैध बसाहट दोनों ओर की जा रही है और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए प्लाटिंग व इंफ्रा खड़ा करने का प्रयास भी किया गया है।
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
यहां महंगे दामों में प्लाटों की बुकिंग भी कर दी गई है, जबकि जमीन पर नाले का पानी अलग-अलग जगह भरा है। जिला प्रशासन के अधिकारी हों या नगर निगम के अफसर, इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्षा में प्राकृतिक नाले और वर्षा निकासी नालों को लेकर प्रशासन अभियान चला चुका है लेकिन अभी भी मनमानी खत्म नहीं हुई है।
बता दें कि, जिला प्रशासन व नगर निगम ने ग्वालियर को जलभराव से बचाने के लिए अभियान चलाया था, सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में नाले व नालियों से अतिक्रमण हटाने से लेकर वर्षा जल निकासी के मार्गों को दुरुस्त करने निकले थे। इसको लेकर कई जगह कार्रवाई की गई, लेकिन कार्रवाई इतनी भी नहीं हुई कि कहीं भी ऐसा अब न हो।
यहां ललियापुरा बस्ती के बगल से इस बड़े नाले को इतना संकरा कर दिया गया और प्रशासन व निगम को पता भी नहीं चला, ऐसा लगता तो नहीं है।
नींव खोदकर बाउंड्री बना दी
पुल के नीचे से निकले नाले को रोकने के लिए नींव खोदकर सामने बाउंड्री बना दी जिससे नाले का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया, बाउंड्री बनाकर एक तरह से हद बना दी गई है जिससे देखने में कॉलोनी का हिस्सा जैसा लगे। नींव की बाउंड्री के बगल से पानी ठहरा हुआ साफ दिख रहा है।