• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Weather Update: ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, रात के तापमान में गिरावट दर्ज, अगले तीन दिन में बारिश की संभावना

अंचल में रात धीरे-धीरे ठंडी होने लगी है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार की तुलना में रविवार को रात के तापमान में 1.5 डिसे की गिरावट दर्ज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:06:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:06:02 AM (IST)
Weather Update: ग्वालियर में मौसम बदल रहा रंग, रात के तापमान में गिरावट दर्ज, अगले तीन दिन में बारिश की संभावना
ग्वालियर में धीरे-धीरे बदल रहा मौसम, (नईदुनिया)

HighLights

  1. रात में होने लगी धीरे-धीरे ठंड
  2. दिन का तापमान 33 डिग्री के पार
  3. 24 सिंतबर से बारिश की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में रात धीरे-धीरे ठंडी होने लगी है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार की तुलना में रविवार को रात के तापमान में 1.5 डिसे की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन का तापमान शनिवार की तरह ही 33.5 डिसे पर रहा।

हालांकि, दिन व रात में बूंदाबांदी जरूर हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अंचल में आगामी 24 सितंबर से एक बार फिर से मौसम बदल सकता है और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है।


अंडमान सागर के ऊपर बना निम्नदाब

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में अंडमान सागर के ऊपर निम्नदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। साथ ही यह निम्नदाब का क्षेत्र आगामी दिन दिनों में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और उड़ीसा छत्तीसगढ़ होते हुए अंचल की ओर आएगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत का दावा, RTI कार्यकर्ता ने लगाया आरोप, चार दिन से अस्पताल के फ्रीजर में रखा शव

इसके असर से एक बार फिर 24 सितंबर से अंचल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि, आगामी तीन दिन तक अंचल में कहीं-कहीं पर पानी की बौछारें आ सकती हैं या हल्की वर्षा हो सकती है।

आगामी तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अभी निम्नदाब का क्षेत्र अंडमान सागर के ऊपर है। इसके साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रदेश में बना हुआ है, लेकिन इन सिस्टमों को अभी अंचल पर कम असर है।

इसलिए आगामी तीन दिन तक कहीं-कहीं ही वर्षा हो सकती है। हालांकि, इस दौरान वर्तमान तापमान में थोड़ा ही उतार चढ़ाव हो सकता है, यानी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कल लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर होने जा रही भर्ती; 34 कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार के अवसर