• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में नवंबर में भी पसीना छुड़ा रही धूप, रात का पारा सामान्य से ऊपर

ग्वालियर में नवंबर के बावजूद ठंड का असर कम है। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है और रात का तापमान भी सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक बना हुआ है।

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:15:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:15:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में नवंबर में भी पसीना छुड़ा रही धूप, रात का पारा सामान्य से ऊपर
ग्वालियर में नवंबर में भी पसीना छुड़ा रही धूप। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. नवंबर में भी ग्वालियर में सर्दी की दस्तक कमजोर।
  2. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास।
  3. रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद शहर में सर्दी की दस्तक कमजोर बनी हुई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से दो से करीब तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 17.2 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को पारा 32.2 और 17 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम के इस बदलाव में सुबह की नमी भी अहम भूमिका निभा रही है। शनिवार सुबह सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत और रविवार को 90 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को भी यह 88 प्रतिशत रही। सुबह नमी अधिक होने से ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्मी का असर दिखाई देता है।

रात में भी नहीं बढ़ रही ठंड की रफ्तार

तीनों दिनों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को यह सामान्य से 2.9 डिग्री, रविवार को 2.5 डिग्री और सोमवार को 2.3 डिग्री अधिक रहा। इससे साफ है कि रात के तापमान में भी अभी सर्दी जैसी गिरावट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- मां दीपावली की खरीदारी करने गई, घर में से 22 माह की मासूम का अपहरण; 3 दिन बाद भी बेसुराग

सुबह नमी, दोपहर में तेज धूप

शनिवार दोपहर 2:30 बजे तापमान 31.6 डिग्री और सोमवार को 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की तुलना में दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह और दोपहर के मौसम में अंतर महसूस किया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।