
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के घाटीगांव से 22 माह की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की मां दीपावली की खरीदारी के लिए बच्ची को घर पर ही छोड़कर गए थे। बच्ची की देखरेख के लिए उसके पिता, ताऊ-ताऊ व परिवार के अन्य सदस्य थी थे।
इसके बाद भी वह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। घटना दीपावली से एक दिन पहले की है, तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस बच्ची की तलाश में लगी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लगा, इसलिए पुलिस अफसरों की चिंता भी बढ़ रही है।
पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमें बच्ची की तलाश में लगाई गईं। पुलिस के साथ ही ग्रामीण भी जुट गए और हर घर की अच्छी तरह तलाशी ली, लेकिन पता नहीं चला तो आस-पास के खाली मैदानों के साथ ही जंगल तथा गड्ढों में भी सर्चिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तीन दिन बीत चुके हैं, अब स्वजन और पुलिस की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस गांव के हर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
समय बीतने के साथ ही बढ़ी चिंता, गायब हुई बालिका महज डेढ़ साल की है और जैसे-जैसे उसके गायब होने का समय बढ़ता जा रहा है। पुलिस के साथ ही परिजनों ने भी रात भर पुलिस के साथ पलक तक नहीं झपकाई है। गांव में दीवाली नहीं मनी।
यह भी पढ़ें- दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, एमपी HC की ईमेल आईडी पर आया मेल
पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। बाहरी व्यक्तियों को लेकर गांव वालों ने बताया कि कोई बाहरी व्यक्ति नहीं दिखा। बच्ची अभी स्पष्ट बोल भी नहीं पाती है। वह कुछ शब्द ही बोल पाती है।
यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद ग्वालिर में बढ़ा प्रदूषण, AQI 355 दर्ज; दीनदयाल नगर की हवा सबसे ज्यादा खराब
दीपावली से एक दिन पहले बच्ची घर से लापता हो गई। लगातार बच्ची की तलाश चल रही है। जल्द ही बच्ची को खोज लेंगे। पूरन शर्मा, थाना प्रभारी, घाटीगांव