• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Weather: गर्मी में सिर से टपका पसीना, 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर होने तक धूप में चुभन का अहसास होने लगा। थोड़ी देर धूप में खड़े होने पर लोग पसीना-पसीना होते नजर आए।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 07:31:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 07:31:25 AM (IST)
Gwalior Weather:  गर्मी में सिर से टपका पसीना, 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

HighLights

  1. 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
  2. सुबह के समय हवा में नमी 53 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज की गई।
  3. शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण शुष्क हुए मौसम और सूरज के चढ़े हुए तेवरों के चलते सीजन में पहली बार दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। बढ़ी हुई गर्मी के कारण बुधवार को लोगों के माथों से पसीना टपकता हुआ नजर आया।

घरों में भी गर्माहट का अहसास हुआ। इसके चलते घरों और कार्यालयों में कूलर और एसी शुरू हो गए। शाम के समय भी हवाओं में गर्माहट बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


गत 24 मार्च को भी तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बादल छाने और तेज हवाओं के कारण अगले दिन तापमान में गिरावट हो गई। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर होने तक धूप में चुभन का अहसास होने लगा। थोड़ी देर धूप में खड़े होने पर लोग पसीना-पसीना होते नजर आए।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सुबह के समय हवा में नमी 53 प्रतिशत और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जा सकता है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर के मौसम में परिवर्तन होगा। आसमान में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।