• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान; आज कैसा रहेगा शहर का मिजाज?

ग्वालियर में मौसम लगातार बदल रहा है। बूंदाबांदी से जहां ठंडक है, वहीं तापमान बढ़ने से उमस महसूस हो रही है। सोमवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश क...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:42:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:42:14 AM (IST)
ग्वालियर में हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान; आज कैसा रहेगा शहर का मिजाज?
ग्वालियर में हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है।
  2. शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी उमस।
  3. रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी से हवा में ठंडक घुल रही है, तो कभी अचानक तापमान बढ़ने से उमस पसीने छुड़ा रही है। वीकेंड पर भी शहरवासियों ने मौसम के इसी उतार-चढ़ाव का सामना किया। हालांकि, राहत की बात यह है कि दिन का पारा अभी भी सामान्य से नीचे ही बना हुआ है।

शनिवार और रविवार के तापमान में दिखा अंतर

  • बीते शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, जो औसत से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं, रविवार को मौसम ने फिर हल्की करवट ली और पारे में दो डिग्री का उछाल आया। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यह भी सामान्य से 1.4 डिग्री कम ही रहा।

  • रात के तापमान की बात करें, तो शनिवार को न्यूनतम पारा 21.9 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा) और रविवार को 21.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) रिकार्ड किया गया।
  • नमी और बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिपचिपी गर्मी

    वीकेंड पर शहर में हल्की बारिश का सिलसिला भी देखने को मिला। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 0.3 मिलीमीटर और रविवार को 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह और दोपहर के वक्त हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर काफी ज्यादा रहा। इस बूंदाबांदी और नमी के कारण रविवार को दिन का पारा चढ़ते ही लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस का अहसास हुआ।

    सोमवार को कैसा रहेगा ग्वालियर का मौसम? (Gwalior Monday Weather)

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी ग्वालियर और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। हवा में नमी बरकरार रहने के कारण दिन के समय हल्की उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव आने पर शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को मिला-जुला मौसम ही देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में बड़ी लापरवाही, हादसे के वक्त न डॉक्टर मिले न एंबुलेंस, निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे घायल