Haj Yatra 2023: 74 किलो से अधिक वजन नहीं ले जा सकते हज यात्री
Haj Yatra 2023: नगर से कुल 72 यात्री ही हज के लिए जाएंगे। हज यात्री केवल 74 किलो वजन ही अपने साथ ले जा सकतेहैं। ...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Fri, 02 Jun 2023 11:23:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jun 2023 11:23:05 AM (IST)

ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि) हज यात्रा शुरू हो गई है। दो सदस्यीय पहला जत्था नगर से रवाना हो चुका है। जिला हज कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नासिर हुसैन ने बताया कि नगर से कुल 72 यात्री ही हज के लिए जाएंगे। जिनके एंबरकशन पाइंट दिल्ली मुंबई भोपाल वह इंदौर हैं दिल्ली से जाने वाले मदीना शरीफ पहुंचेंगे एवं भोपाल इंदौर व मुंबई से जाने वाले जेद्दाह पहुंचेंगे। जिन हज यात्रियों कि जाने व आने की तिथि आ गयी है वह सभी वापसी के ट्रेन के टिकट अभी से करा लें ताकि लौटते समय परेशानी का सामना ना करना पड़े एवं अन्य लोगो द्वारा भ्रामक जानकारियों से बचे रहें। जिला हज कमेटी द्वारा दी जा रही जानकारी पर पूर्णता विश्वास करें।
सूटकेस की लंबाई चौड़ाई भी की निर्धारित
जिला हज कमेटी के अध्यक्ष हज यात्रियों को जानकारी दी गई कि वह कुल 74 किलो वजन, जिसमें 20किलो के 2 सूटकेस व 7 किलो का एक हैंडबैग ले जा सकते है। जिस पर अपना कवर नम्बर, पता और मोबाइल नंबर मार्कर से स्पष्ट लिखे। क्योंकि वह सूटकेस कस्टम विभाग द्वारा जांच के बाद सऊदी अरब पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही मिलेंगे जो सूटकेस अपने साथ लेकर जा रहे है उसकी लंबाई 75 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। चौड़ाई 55 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ और हाइट 28 से अधिक नहीं होनी चाहिए। केबिन बैग की बात करें तो लंबाई 55 सेंटीमीटर अधिक नहीं होनी चाहिए। चौड़ाई 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ और हाइट 23 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिससे यात्रियों को हजयात्रा के दौरान कोई समस्या नहीं आएगी।