• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में ठुमकों के बीच ट्रिगर दबा, बर्थडे सेलिब्रेशन में युवक ने चलाई गोली, Video Viral

ग्वालियर में एक जन्मदिन समारोह का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 'बंदूक चलेगी, गोली चलेगी…' गाने पर डांस के दौरान एक युवक पिस्टल निकालकर फाय...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 10:44:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 10:44:21 PM (IST)
ग्वालियर में ठुमकों के बीच ट्रिगर दबा, बर्थडे सेलिब्रेशन में युवक ने चलाई गोली, Video Viral
बर्थडे सेलिब्रेशन में युवक ने चलाई गोली, Video Viral... AI Generated Image

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में एक जन्मदिन समारोह का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 'बंदूक चलेगी, गोली चलेगी…' गाने पर डांस के दौरान एक युवक पिस्टल निकालकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक डांसरों पर पैसे लुटाते हुए भी दिख रहे हैं, जिससे खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्वालियर के घाटीगांव-आरोन क्षेत्र के बन्हेरी गांव का है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हवा में पिस्टल लहराकर किया फायर, सहम गईं डांसर

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह का था, जिसमें बाहर से डांसर बुलाई गई थीं। स्टेज पर दो डांसर डांस कर रही थीं, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और गाने की धुन पर ठुमके लगाने लगे। इस दौरान युवकों ने जमकर पैसे भी लुटाए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डांस के बीच एक युवक अचानक अपनी कमर से पिस्टल निकालता है और हवा में फायरिंग कर देता है। गोली चलने से डांसर कुछ पल के लिए सहम जाती हैं। इसके बाद युवक कुछ सेकेंड तक हथियार लहराता है और फिर उसे वापस कमर में रख लेता है। माहौल सामान्य होने पर डांसर फिर से डांस शुरू कर देती हैं।


हत्या और आगजनी की घटनाओं से रहा है सुर्खियों में

बन्हेरी गांव पहले से ही संवेदनशील रहा है। पिछले तीन वर्षों में यहां सरपंच विक्रम रावत की दिनदहाड़े हत्या, उसके बाद आगजनी और ग्रामीणों के पलायन जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। तीन दिन पहले ही पुलिस ने यहां एक फर्जी हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा किया था। अब इस नए वीडियो ने गांव को फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गोपनीय जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बीच सड़क बस रोककर सवारी बैठाई तो होगा जुर्माना, इस दिन से होगी सख्ती