
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। माधौगंज थाना पहुंचकर एक हिंदू युवती ने अदनान खान पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अदनान ने उससे दोस्ती की, संबंध भी बनाए। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। हालांकि इस मामले में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के मुताबिक दोनों करीब तीन साल से एक साथ हैं। बीते रोज युवक ने मारपीट की थी। जिसके चलते युवती को चोट भी लगी। हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू मारा। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। युवती सनातन सेना के सदस्यों के साथ थाने पहुंची। उसने शुक्रवार को बताया कि वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था। जांच चल रही है।
सोशल मीडिया की दोस्ती भारी पड़ गई है। गोला का मंदिर इलाके में 17 वर्षीय नीट छात्रा को इंस्टाग्राम फ्रेंड आरुष मिश्रा ने कोचिंग के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। रिश्तेदारों के मोबाइल पर वीडियो पहुंचने पर स्वजन को घटना का पता चला, जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे मामले में कम्पू क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला से अतीक अहमद ने सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। आरोपित अब शादी से मुकर गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।