• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्वालियर में पुलिसकर्मी की बेकाबू कार का तांडव, नशे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचला

ग्वालियर में गुरुवार रात हिट एंड रन का मामला सामने आया। एक तेज रफ्तार क्रेटा कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर आगे चल रही बाइक और ई-रिक्शा को टक्कर मार द...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 06:01:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 06:01:15 PM (IST)
ग्वालियर में पुलिसकर्मी की बेकाबू कार का तांडव, नशे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचला
पुलिसकर्मी की बेकाबू कार का तांडव। (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एसपी ऑफिस के पास गुरुवार को नशे में बेकाबू होकर गाड़ी दौड़ाने वाले एएसआई परमाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला उस ई-रिक्शा चालक राजेश झा की शिकायत पर दर्ज हुआ है जिसको आरोपी ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस ने फिलहाल बीएनएस की धारा 281 और 125 ए के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित की मेडिकल रिपोर्ट और गंभीर रूप से घायल पत्रकार अमित मिश्रा के बयान दर्ज होने के बाद एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।


एएसआई की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

दरअसल, गुरुवार की रात लगभग साढे़ नौ बजे तेज रफ्तार कार का कहर तब देखने को मिला था, जब एसपी ऑफिस के सामने वाली सड़क पर बेकाबू कार ने लगातार कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में नईदुनिया के पत्रकार अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लगभग छह अन्य लोग भी चोटिल हुए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार चला रहा व्यक्ति एक एएसआई परमाल सिंह थे, जिसके खिलाफ पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है।

ई-रिक्शा सहित पत्रकार को भी मारी थी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार एयरटेल ऑफिस के पास से ही वाहनों को टक्कर मारती हुई आ रही थी। उसने पहले एक ई-रिक्शा से टकराई, फिर पास में चल रहे पत्रकार अमित मिश्रा की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और अमित मिश्रा बाइक सहित घसिटते हुए दूर जा गिरे।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में जीजा की घिनौनी करतूत... साढ़ू की हत्या, साली से किया दुष्कर्म, अब 7 महीने बाद FIR दर्ज

शराब के नशे में था चालक एएसआई

उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर वहीं एक निजी होटल के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।