• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Gwalior में टीटीई बनकर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था सेना का जवान, चेकिंग स्टाफ ने पकड़ा

MP News: पुणे से चलकर जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठे यात्रियों से फर्जी टीटीई बनकर अवैध वसूली कर रहे सेना के एक जवान को टिकट चेकि...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 10:20:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 10:20:04 PM (IST)
Gwalior में टीटीई बनकर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था सेना का जवान, चेकिंग स्टाफ ने पकड़ा
फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे सेना के जवान को पकड़ा।

HighLights

  1. अवैध वसूली कर रहा सेना का एक जवान ट्रेन में पकड़ाया
  2. फर्जी टीटीई बन झेलम एक्सप्रेस में कर रहा था वसूली
  3. यात्रियों ने एक्स पर की शिकायत तो सक्रियता से पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुणे से चलकर जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठे यात्रियों से फर्जी टीटीई बनकर अवैध वसूली कर रहे सेना के एक जवान को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। त्योहार के कारण कई यात्री जनरल कोच में बेटिकट बैठे थे। इसका जवान ने फायदा उठाया। वो झांसी से ग्वालियर के बीच स्वयं को टीटीई बताकर यात्रियों से रुपये वसूलने लगा।

चेकिंग स्टाफ ने RPF की सहायता से पकड़ा

ट्रेन में सवार एक यात्री ने संदेह होने पर इसका वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया, जिसके बाद ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर सेना के जवान को टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरपीएफ की सहायता से पकड़ लिया। फर्जी टीटीई का नाम कमल कुमार पांडे निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश है और वह वर्तमान में झांसी में पदस्थ है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वो पहले भी दो बार ऐसा कर चुका है। उसके पास से 1620 रुपये बरामद हुए और वह खुद ही बेटिकट झांसी से ग्वालियर आ रहा था।


यह भी पढ़ें- MP के शाजापुर में कृष्ण मृगों को पकड़ने का अभियान जारी, हेलीकॉप्टर से 'हांका' लगाकर 34 हिरण पकड़े

फर्जी टीटीई को जीआरपी के किया सुपुर्द

इस कार्रवाई में सीटीआई राजीव शर्मा, लोकेंद्र कौशिक, विजय कुमार सिंह, मोहित विश्वास, अर्पित गोस्वामी, अमित परमार, नीरज कौशिक और आरपीएफ एएसआई अशोक सिंह भदौरिया, कांस्टेबल शीशराम गुर्जर व अजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पकड़े गए फर्जी टीटीई को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।