
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीजाबाग कॉलोनी में रहने वाला पड़ोसी महिला के साथ कई दिनों से अश्लील हरकत कर रहा था। वह महिला को देखते ही कपड़े उतारकर खड़ा हो जाता था। महिला को अश्लील इशारे करता था। बुधवार को भी उसने फिर यही हरकत दोहराई।
जब महिला ने टोका तो फिर अश्लील हरकत करने लगा। बेटे को भी धमकाया। इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। अलीजाबाग कॉलोनी में रहने वाला मनीष शर्मा पड़ोस में रहने वाली महिला पर गलत नियत रखता है। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि वह अपने पति से अलग रहती है। साथ में बेटा भी रहता है।
कई दिनों से जब भी मनीष उसे देखता था तो पेंट उतार देता था। गंदे इशारे करता था। उसने यही हरकत दोबारा की। जब टोका तो धमकाने लगा। यह तक कहा कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी दर्ज नहीं करा सकती FIR, तो आपने कैसे दर्ज की'