• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर हादसे में गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे में घायलों को बेहरत इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अब तक दो मरीजों को एम्स भोपाल भेजा गया है।

By Varun SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 12:05:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 12:20:18 PM (IST)
ग्वालियर हादसे में गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा
घायल युवती को अस्पताल से ले जाते डॉक्टर और परिजन।

HighLights

  1. कल्पना परिहार ग्वालियर के थाटीपुर की रहने वाली है
  2. उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं
  3. पहले भी एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय कल्पना परिहार को मंगलवार सुबह 10.30 बजे एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। वह ग्वालियर के थाटीपुर की रहने वाली है और उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

इनके पहले एक मरीज संजय शर्मा उम्र 36 निवासी करनाल साहब की ड्योढी ग्वालियर, जिन्हें हाथ एवं पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें 19 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12 बजे बजे भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में भेजा भोपाल

कलेक्टर रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था की गई। इसमें सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर, जिला स्वस्थ अधिकारी एवं एयर एम्बुलेंस नोडल डॉ. दीपाली माथुर, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना तथा चिकित्सक डॉ. विवेक कामत, डॉ. विजय धाकड़ एवं डॉ. विपिन गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर होने पर बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर ट्रक हादसे में FIR पर सवाल: राहगीरों ने लगाई थी आवाज, फिर भी नहीं रुका ड्राइवर, 15 की मौत पर भी गैर इरादतन हत्या नहीं