• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का बड़ा खुलासा, 10 म्यूल अकाउंट्स में मिला 1.10 करोड़ का ट्रांजेक्शन

ग्वालियर के बहोड़ापुर ट्रांसपोर्ट नगर में लोटस-247 गेमिंग वेबसाइट के जरिए चल रहे ऑनलाइन ठगी के कॉल सेंटर मामले में पुलिस जांच जारी है।

By amit mishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 09:43:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 09:43:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का बड़ा खुलासा, 10 म्यूल अकाउंट्स में मिला 1.10 करोड़ का ट्रांजेक्शन
ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग ठगी में 10 म्यूल अकाउंट्स का पता चला (AI Generated Image)

HighLights

  1. ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का खुलासा
  2. 10 से ज्यादा म्यूल खातों में 1.10 करोड़ ट्रांजेक्शन
  3. लोटस-247 वेबसाइट से चल रहा था कॉल सेंटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लोटस-247 गेमिंग वेबसाइट के जरिए चल रहे ऑनलाइन ठगी के कॉल सेंटर मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों के 10 से अधिक बैंक खातों में 1.10 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह रुपया ठगी का ही है।

10 से ज्यादा म्यूल खातों में 1.10 करोड़ का लेनदेन

बहोड़ापुर थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े देश के अलग-अलग राज्यों के 10 से अधिक बैंक खाते म्यूल खातों के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे। इन खातों में 1.10 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस के अनुसार यह पूरा रुपया ठगी का है। इन बैंक खातों से आगे की लेयर की पड़ताल बैंकों की मदद से की जा रही है।


टेलीग्राम पर मिलती थी खातों की जानकारी

बहोड़ापुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित गुड्डू उर्फ इंदरल कुमार निवासी बिहार और अजय कुशवाह से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सरगना हैड्रिक्स मोबाइल और टेलीग्राम पर म्यूल खातों की जानकारी उपलब्ध करवाता था। इन्हीं म्यूल बैंक खातों में ठगी का रुपया आता था।

लंदन से ऑपरेट हो रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह का मुख्य सरगना लंदन के मोबाइल नंबर से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। वह विदेश में बैठकर भारत में ठगी के इस जाल को चला रहा था। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बाल उगाने के इलाज में आंखें हुई भेंगी, बिना डिग्री के डर्मेटोलॉजिस्ट पर लगा 2.22 लाख का जुर्माना

1000 से ज्यादा लोगों से ठगी का अंदेशा

पुलिस ने मौके से नौ फर्जी सिम कार्ड, 35 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच से अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस ठगी के जाल में देशभर के कितने लोग फंसे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक हजार से ज्यादा लोगों को ठगा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।