• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अब 15 नहीं, 21 दिन में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कसी कमर, ईरान-अमेरिका युद्ध का असर

ईरान-अमेरिका के युद्ध का असर एलपीजी वितरण पर आया है। हालांकि अभी एलपीजी की कमी नहीं है। लेकिन एहतियात बरतते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 09:20:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 05:17:02 AM (IST)
अब 15 नहीं, 21 दिन में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कसी कमर, ईरान-अमेरिका युद्ध का असर
ग्वालियर में बदला गैस वितरण का नियम।

HighLights

  1. ग्वालियर में बदला गैस वितरण का नियम
  2. रिफाइनरियां अब केवल घरेलू गैस बनाएंगी
  3. प्रोपेन-ब्यूटेन के 100% उपयोग के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ईरान-अमेरिका के युद्ध का असर एलपीजी वितरण पर आया है। हालांकि अभी एलपीजी की कमी नहीं है। लेकिन एहतियात बरतते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों पर कंट्रोल करने के लिए कहा है। इसके तहत अब शहर में 15 दिन में मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर 21 दिन में मिलेगा। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर कंट्रोल किया जाएगा। कमर्शियल सिलेंडर कम ही मिलेगा। हालांकि अभी एलपीजी की कीमतों को लेकर किसी तरह के आदेश एजेंसियों को नहीं मिले हैं।

घरेलू गैस उत्पादन के लिए रिफाइनरियों को कड़े निर्देश

यहां बता दें कि भारत सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी सभी एलपीजी कंपनियों को पांच मार्च की रात आदेश दिया है कि वे अपने प्रोपेन और ब्यूटेन का 100 प्रतिशत उपयोग केवल घरेलू एलपीजी बनाने के लिए करें। अब रिफाइनरियां इस गैस का उपयोग पेट्रोकेमिकल्स बनाने के लिए नहीं कर सकेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि युद्ध जैसी स्थितियों में भी भारत के घरों में रसोई गैस की कमी न हो।


यह भी पढ़ें- MP में पढ़ाई छोड़ चुकीं बेटियां फिर जा सकेंगी स्कूल, प्रदेश में चलेगा 'सरस्वती अभियान', पूरा खर्च उठाएगी सरकार

गैस एजेंसियों को आपूर्ति व्यवस्था में एहतियात बरतने के निर्देश

एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि अभी जो निर्देश आए हैं, उनके मुताबिक घरेलू गैस के वितरण पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। साथ ही वितरण में सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इसलिए एजेंसियां सिलेंडर की डिलीवरी के दिनों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर कंट्रोल रहेगा। हालांकि अभी सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त एलपीजी सिलेंडर हैं। कीमत आदि को बढ़ाने के लिए किसी तरह के निर्देश नहीं आए हैं।