• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एमपी का फर्जी पासपोर्ट कांड: एसटीएफ ने दो दलालों को किया चिह्नित, सत्यापन में निभाई थी मुख्य भूमिका; गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 12:23:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 12:28:25 PM (IST)
एमपी का फर्जी पासपोर्ट कांड: एसटीएफ ने दो दलालों को किया चिह्नित, सत्यापन में निभाई थी मुख्य भूमिका; गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
ग्वालियर के दो दलाल चिन्हित, (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फर्जी पासपोर्ट कांड में दो दलाल चिह्नित
  2. गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की दबिश
  3. सत्यापन में निभाई थी मुख्य भूमिका

डिजिटल टीम, ग्वालियर। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कार्रवाई तेज कर दी है।

ग्वालियर के डबरा स्थित बौद्ध बिहार के पते पर 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाए जाने के मामले में एसटीएफ ने ग्वालियर के दो प्रमुख दलालों को चिह्नित किया है।

इन आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कराने के साथ-साथ पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया में मुख्य गवाह की भूमिका निभाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चिह्नित किए गए दोनों आरोपियों के नाम और उनके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां एसटीएफ के हाथ लग चुकी हैं।

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की विशेष टीमें ग्वालियर और आसपास के इलाकों में लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इनकी औपचारिक गिरफ्तारी की संभावना है।


जांच में राजफाश हुआ है कि आरोपियों ने बेहद शातिराना ढंग से डबरा स्थित बौद्ध बिहार के पते का दुरुपयोग कर स्थानीय पहचान पत्र और फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाए थे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में खून की दलाली, दो ब्लड यूनिट के 17 हजार रुपये वसूले, सिस्टम पर फिर खड़े हुए सवाल

स्थानीय दलाल करेंगे खुलासा

इन्हीं दस्तावेजों के सहारे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार कराए गए, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर खतरा है। एसटीएफ अब इस बात की भी गहनता से पड़ताल कर रही है कि इन फर्जी पासपोर्टों का इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया और क्या इस गिरोह के तार अन्य राज्यों या शासकीय विभागों से भी जुड़े हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में शामिल रहे अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

स्थानीय दलालों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नामों और अन्य विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से भारत में ठहरने का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में आज 'नो-UPI डे', ग्वालियर में व्यापारियों का 'डिजिटल सत्याग्रह', एमडीआर के विरोध में नहीं लिया जाएगा ऑनलाइन पेमेंट