• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में खून की दलाली, दो ब्लड यूनिट के 17 हजार रुपये वसूले, सिस्टम पर फिर खड़े हुए सवाल

भिंड से रेफर होकर आई गर्भवती अमिषा सिकरवार के स्वजन ने लिखित शिकायत कर कहा कि दलाल ने दो यूनिट ब्लड दिलाने के एवज में 17 हजार रुपये वसूल लिए।

By Varun SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:51:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:51:41 AM (IST)
ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में खून की दलाली, दो ब्लड यूनिट के 17 हजार रुपये वसूले, सिस्टम पर फिर खड़े हुए सवाल
कमलाराजा अस्पताल में दो ब्लड यूनिट के लिए गए 17 हजार रुपये, (फोटो-एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. कमलाराजा अस्पताल में दलाली का मामला
  2. दो ब्लड यूनिट के बदले लिए 17 हजार रुपये
  3. पहले खून के बदले मांगे गए थे 20 हजार रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जयाआरोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में खून उपलब्ध कराने के नाम पर दलाली का मामला सामने आया है। भिंड से रेफर होकर आई गर्भवती अमिषा सिकरवार के स्वजन ने लिखित शिकायत कर कहा कि दलाल ने दो यूनिट ब्लड दिलाने के एवज में 17 हजार रुपये वसूल लिए।

स्वजन का दावा है कि यह राशि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ली गई, जिसके साक्ष्य भी उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सौंपे हैं। मामले की लिखित शिकायत डीन और अस्पताल प्रशासन तक पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

पहले मांगे गए 20 हजार रुपये

शिकायत के अनुसार, गर्भवती को चिकित्सकों ने तत्काल दो यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई थी। इसी दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड राजेश नारौलिया ने उन्हें भूपेंद्र शर्मा से मिलवाया, जिसने रक्त की व्यवस्था कराने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। बाद में सौदा 17 हजार रुपये में तय हुआ और रकम ऑनलाइन माध्यम से जमा कराई गई।


अभिषेक तोमर ने शिकायत में बताया कि मरीज की जान बचाने की मजबूरी में उन्होंने दलाल के बताए खाते में राशि ट्रांसफर की। इसके बाद रक्त उपलब्ध कराया गया।

उनका कहना है कि जब उन्हें पता चला कि गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पतालों में रक्त निश्शुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है, तब उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव

दलाल तंत्र सक्रिय, जिम्मेदारों को खबर नहीं

मामले ने अस्पताल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जेएएच समूह में व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए सहायक अधीक्षक नियुक्त हैं और 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।

इसके बावजूद यदि अस्पताल परिसर में दलाल सक्रिय हैं और मरीजों के स्वजन से खुलेआम रुपए वसूले जा रहे हैं तो यह सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी चूक है।

सेवा से हटाया गया आरोपी

शिकायत सामने आने के बाद संबंधित गार्ड को बुलाने के प्रयास किए गए। काफी देर बाद उसके अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आने पर संबंधित आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड को सेवा से हटा दिया गया है।

मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर, सुधीर सक्सेना, अधीक्षक, जेएएच समूह।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में आज 'नो-UPI डे', ग्वालियर में व्यापारियों का 'डिजिटल सत्याग्रह', एमडीआर के विरोध में नहीं लिया जाएगा ऑनलाइन पैमेंट