• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव

हजीरा थाना क्षेत्र के चर्चित शराब तस्कर भोला सिकरवार हत्याकांड की रंजिश में मंगलवार आधी रात को रेसकोर्स रोड पर बदमाशों ने छोटू राजावत की गोली मारकर नि...और पढ़ें

By Ajay RawatEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:33:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 07:33:20 AM (IST)
ग्वालियर में फिर भड़का गैंगवार: रेसकोर्स रोड पर रंजिश में छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या, हजीरा इलाके में भारी तनाव
ग्वालियर में आधी रात सनसनीखेज वारदात, (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ग्वालियर में आधी रात सनसनीखेज वारदात
  2. छोटू राजावत की गोलियों से भूनकर हत्या
  3. शराब तस्कर की रंजिश में वारदात को अंजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में एक बार फिर गैंगवार की आग भड़क उठी है। हजीरा थाना क्षेत्र के चर्चित शराब तस्कर भोला सिकरवार हत्याकांड की रंजिश में मंगलवार आधी रात को रेसकोर्स रोड पर बदमाशों ने छोटू राजावत की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।

हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हाल ही में जेल से छूटकर आए छोटू की हत्या के बाद से हजीरा और आसपास के इलाकों में भारी तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।


घात लगाए बैठे बदमाशों ने किया पीछा

मिली जानकारी के अनुसार, छोटू राजावत अपने एक दोस्त के साथ रेसकोर्स रोड से हजीरा की ओर जाने वाले ओवरब्रिज से गुजर रहा था। घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा किया और सुनसान मौका देखते ही उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

छोटू के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पीछे से बाइक पर आ रहे थे और उन्होंने सीधे निशाना साधकर गोली मारी। गोली लगते ही छोटू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी सामने आया है उसका कहना है कि वह दोस्त छोटू राजावत के साथ बाइक से जा रहा था। तभी आठ से दस लोग अलग-अलग गाड़ियों से आए। इन लोगों ने पीछे से छोटू राजावत में गोली मार दी। वब भागकर पुलिस के पास पहुंचा। तब तक छोटू की मौत हो चुकी थी।

मुखबिरी की रंजिश, भोला सिकरवार मर्डर केस से जुड़े तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्याकांड के तार हजीरा में हुए शराब तस्कर भोला सिकरवार मर्डर केस से सीधे जुड़े हैं। पूर्व में कुख्यात गुंडे बंटी भदौरिया और उसके साथियों ने भोला सिकरवार की उसके घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

इस चर्चित हत्याकांड में छोटू राजावत पर बंटी भदौरिया को मुखबिरी करने का आरोप था। पुलिस ने उसे भी मामले में सह-आरोपी बनाया था और वह जेल में बंद था। छोटू के साथियों ने बताया कि हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से ही उसे अपनी जान का अंदेशा था और वह लगातार सतर्क रह रहा था।

यह भी पढ़ें- 52 लाख की सब्सिडी फिर भी नहीं मिले खरीदार: ग्वालियर-दतिया समेत MP के 8 जिलों में शुगरकेन हाईटेक हब के लिए आवेदन फिर शुरू

भोला का भाई हेमू और दिन्नू मुख्य संदेही

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी निरंजन शर्मा और सीएसपी नागेंद्र सिकरवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतक भोला सिकरवार के भाई हेमू और दिन्नू की भूमिका मुख्य संदेही के रूप में सामने आई है।

वारदात के बाद से ही दोनों फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। चूंकि भोला सिकरवार और छोटू राजावत का परिवार एक-दूसरे के पड़ोसी हैं, इसलिए इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

छोटू राजावत की गोली मारकर हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का नजर आ रहा है। संदेही फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। हमलावरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। नागेंद्र सिकरवार, सीएसपी

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वेयरहाउस का संचालन करने वाले दो साझेदारों ने की दरिंदगी, कॉलेज स्टूडेंट है पीड़िता