
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रविवार को दो घंटे की ओपीडी के बाद सोमवार को जया आरोग्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों में कुल 3875 मरीजों ने उपचार और परामर्श लिया।
सबसे अधिक दबाव मेडिसिन विभाग पर रहा, जहां 746 मरीज पहुंचे। इसके बाद त्वचा रोग विभाग में 377, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी में 362 और आर्थोपेडिक विभाग में 307 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई।
अस्पताल की ओपीडी आंकड़ों के अनुसार, मेडिसिन विभाग में 666 नए और 80 पुराने मरीज पहुंचे। सर्जरी विभाग में 197, ईएनटी में 247, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 270 तथा बाल रोग विभाग में 190 मरीजों का उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की जेलों में कैदी घर से मंगवा सकेंगे खाने की चीजें, एआई के जरिए होगी निगरानी
हृदय रोग विभाग में 87 मरीज पहुंचे, जबकि कैंसर विभाग में 118 और मनोरोग विभाग में 144 मरीजों ने परामर्श लिया। फिजियोथेरेपी विभाग में 133, नेत्र रोग विभाग में 121 तथा चेस्ट टीबी विभाग में 112 मरीज दर्ज किए गए।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण मेडिसिन, त्वचा रोग और न्यूरोलॉजी विभागों में मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही पंजीयन काउंटरों और विभिन्न विभागों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं।